फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral emotional mother son bonding one year old baby cry for maa saw in pain heartwarming video

Video: मां को दर्द से तड़पता देख 1 साल के मासूम बच्चे ने किया कुछ ऐसा, देखकर भावुक हो जाएंगे आप

Wed, 15 Jul 2026 04:19 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 15 Jul 2026 04:19 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां-बेटे का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मां को दर्द से तड़पता देख बच्चे ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। 

विज्ञापन
viral emotional mother son bonding one year old baby cry for maa saw in pain heartwarming video
मां को दर्द से तड़पता देख 1 साल के मासूम बच्चे ने किया कुछ ऐसा, देखकर भावुक हो जाएंगे आप - फोटो : instagram

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कई दिल को छूने वाले और इमोशनल कर देने वाले होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस भावुक करने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसमें एक मां-बेटे का प्यार और गहरा लगाव दिख रहा है। दोनों का यह अनमोल रिश्ता देखकर हर कोई भावुक हो गया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मां अपने मासूम बच्चे को संभालने की कोशिश कर रही है। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वह बिस्तर से नीच गिर जाती हैं। गिरने के बाद दर्द से सिर को पकड़ लेती हैं। यह देखकर मासूम अपनी मां की तरफ तुरंत बढ़ने लगता है। उसकी मासूम प्रतिक्रिया ने लोगों के दिल को जीत लिया है। 
विज्ञापन


मां को दर्द से तड़पता देख रोने लगा मासूम

वीडियो में सबसे खास बात यह दिखती है कि मासूम बच्चा अपनी मां के पास पहुंचकर अपने नन्हे हाथों से उन्हें छूता है और जैसे उन्हें दिलासा देने की कोशिश कर रहा है। बच्चे की मासूमियत देखकर लोगों की आंखें नम हो गई हैं। वीडियो देखकर कई लोगों का कहना है कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे मजबूत और सच्चा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by NVU India (@nvu_india)




Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

वीडियो के बैकग्राउंड में भज रहा इमोशमन गाना पूरे माहौल को और भी ज्यादा भावुक कर रहा है। संगीत और दृश्य का मेल वीडियो को ऐसा रूप दिया है कि देखने को हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशळ मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे के लिए मां पहली दुनिया होती है। कई लोगों ने कहा कि मासूम बच्चा भी अपनी मां की दर्द को महसूस कर सकता है, क्योंकि मां और बच्चे के बीच निस्वार्थ प्रेम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed