Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
.Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 4 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा टीचर के होमवर्क न देने पर ऐसी बात कहता है। जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
School Kid Viral Video: बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो उनके दिल में होता है, वह बेझिझक उनकी जुबान पर आ जाता है। यही मासूमियत और ईमानदारी उन्हें सबसे अलग बनाती है। सोशल मीडिया पर एक 4 साल के बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा टीचर के होमवर्क न देने पर ऐसी बात कहता है जो कड़वी थी, लेकिन उसकी मासूमियत ने उसका एहसास ही बदल दिया और पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया।
Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक 4 साल का बच्चा टीचर के पास होमवर्क लेने आता है। टीचर उससे कहते हैं कि, सुबह से दो बार होमवर्क दे तो दिया है। बच्चा कहता है, और चाहिए। टीचर जवाब देते हैं, अब नहीं देंगे। टीचर के मना करते ही मासूम को गुस्सा आ जाता है। वो कुछ सेकंड के लिए रुक फिर टीचर से बोलता है, फीस काय बात की ले तौ। टीचर भी कम हाजिरजवाब न थे, तुरंत बोले- पढ़ाने की लेते हैं। इस पर बच्चा कहता है, कि फिर आपको काम देना ही पड़ेगा।
आमतौर पर बच्चे होमवर्क से बचने के बहाने ढूंढते हैं, वहीं यह बच्चा होमवर्क को लेकर इतना उत्साहित नजर आया कि उसकी मासूमियत ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इसी वजह से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उसके अनोखे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बच्चे की मासूमियत और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने प्यारे हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
Viral Video: दुल्हन को गोद में उठाकर पानी में डूबे मंडप तक पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
क्लास से वायरल हो रहे बच्चे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। बच्चे का एटिट्यूड लेवल देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ये बच्चा लाइफ में कुछ बनेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- उसकी मासूमियत ने कहने का एहसास ही बदल दिया।