{"_id":"6a16ff34d322a744d40012cc","slug":"us-health-minister-robert-f-kennedy-jr-grabs-two-snakes-bare-handed-appears-to-get-bitten-in-viral-clip-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vira: सांपों को पकड़ कर रहे थे अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री, हाथों को कई बार काट लिए, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Vira: सांपों को पकड़ कर रहे थे अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री, हाथों को कई बार काट लिए, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 27 May 2026 07:57 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 27 May 2026 07:57 PM IST
सार
Viral Video: अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर का सांपों को पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि वो नंगे हाथों से बिना डर के सांपों को पकड़ लेते हैं। इस दौरान सांपों ने उनको काट भी लिया।
विज्ञापन
सांपों को पकड़ कर रहे थे अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री, हाथों को कई बार काट लिए
- फोटो : एक्स
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक शख्स जिंदा सांपों को पकड़ता नजर आ रहा है। यह वीडियो अमेरिका का है और सांपों को पकड़ने वाला शख्स कोई आम आदमी नहीं है, बल्कि अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फ्लोरिडा में डॉ मेहमत ओज के बीच हाउस का है, जहां रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर सांपों को पकड़ते दिखे। नेशनल पार्क सर्विस के मुताबिक, ये ब्लैक रेसर प्रजाति के सांप हैं, जो जहरीले नहीं होते और आमतौर पर इंसानों के लिए नुकसानदेह नहीं माने जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री का सांपों के पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, सांपों का जोड़ा घर के एक कोने में घूम रहा था। तभी पैंट-शर्ट और टाइ पहने स्वास्थ्य मंत्री वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़ने लगे। पीछे से उनकी पत्नी वीडियो बना रही थीं और चिल्ला रही थीं। गुस्साए सांप ने मंत्री जी की उंगली पर कांट लिए, लेकिन उनके चेहरे की कोई शिकन तक नहीं आई।
विज्ञापन
आखिर क्यों समझ नहीं आ रहा मौसम का चक्र? भीषण गर्मी के बीच अब जारी हुई ये चेतावनी
RFK Jr. handles snakes on camera.pic.twitter.com/D0XHPxbTnE
— Clash Report (@clashreport) May 26, 2026
Viral Deer: गुलाबी आंखें और रंग सफेद, काजीरंगा में दिखा दुर्लभ हिरण, असम के सीएम ने शेयर किया अद्भुत वीडियो
अमेरिकी अभिनेत्री और कैनेडी की पत्नी शेरिल हाइन्स कहती हैं ओह माय गॉड, तुम तो पूरी तरह से पागल हो। उन्होंने बेहद कूल अंदाज में कहा कि हां, काट रहे हैं। यह सुनकर उनकी पत्नी डर गईं और चिल्लाने लगीं कि उन्हें छोड़ दो। लेकिन काटने के बाद भी वह नहीं माने। अब उनका सांपों को पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।