फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Unique Village in India where Bats are worshipped know key facts details in Hindi

Unique Village in India: भारत के इस गांव में चमगादड़ों की होती है पूजा, जानिए आखिर क्या है अजीबोगरीब वजह

Sun, 24 Aug 2025 07:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 07:51 PM IST
सार

Viral Video: बिहार के वैशाली जिले के सरसई गांव में हजारों की संख्या में चमगादड़ों का बसेरा है। चमगादड़ों के वजह से ही यह गांव काफी मशहूर हो चुका है। यहां के लोगों का मानना है कि चमगादड़ उनके पूरे गांव की रक्षा करते हैं।

विज्ञापन
Unique Village in India where Bats are worshipped know key facts details in Hindi
भारत के इस गांव में चमगादड़ों की होती है पूजा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Unique Village in India: दुनियाभर में चमगादड़ों की तुलना निशाचर यानी वैम्पायर से की जाती है और इन्हें अशुभ माना जाता है। केरल में चमगादड़ों से निपाह वायरस फैला था, जिससे कई लोगों की जान चली गई थी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलने की वजह भी चमगादड़ को ही माना जाता है। लेकिन आपको ये जानकर होगी कि हमारे देश में ही कुछ ऐसे गांव हैं, जहां लोग चमगादड़ों की पूजा करते हैं।

विज्ञापन


चमगादड़ का नाम सुनते ही मन में कई तरह की अशुभ आशंकाएं उभरने लगती हैं। लेकिन बिहार के वैशाली जिले में एक ऐसा मंदिर हैं, जहां चमगादड़ों को ग्राम देवता के तौर पर पूजा की जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि चमगादड़ संपन्नता के प्रतीक हैं और ये जहां निवास करते हैं, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन


बिहार के वैशाली जिले के सरसई गांव में हजारों की संख्या में चमगादड़ों का बसेरा है। चमगादड़ों के वजह से ही यह गांव काफी मशहूर हो चुका है। यहां के लोगों का मानना है कि चमगादड़ उनके पूरे गांव की रक्षा करते हैं। इतना ही नहीं चमगादड़ों को देखने के लिए इस गांव में काफी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। सरसई गांव के लोगों का मानना है कि चमगादड़ जब से आए हैं, इस गांव में हमेशा खुशियां रहती हैं। गांव के लोग कोई भी शुभ कार्य करने से पहले चमगादड़ों की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Science News: आखिर कैसे बनते हैं दूर आकाश में ये टिमटिमाते तारे? जानकर हो जाएंगे हैरान


गांव की पहरेदारी करते हैं चमगादड़

सरसई गांव के लोगों का कहना है कि इन चमगादड़ों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, लेकिन ये चमगादड़ कुछ नहीं कहते हैं। वहीं रात में अगर कोई गांव से बाहर का व्यक्ति आ जाए, तो ये चमगादड़ शोर मचाने लगते हैं। जबकि गांव के लोगों के आने पर कुछ नहीं कहते हैं।

Viral Video: चेन्नई में 28वीं मंजिल पर रहता है ये बछड़ा, कहानी जानकर हो जाएंगे इमोशनल, वायरल हुआ वीडियो

सरसई गांव में जिस तालाब के किनारे पीपल और अन्य पेड़ों पर इन चमगादड़ों का बसेरा है, उस तालाब का निर्माण वर्ष 1402 में राजा शिव सिंह ने करवाया था। यहां एक शिवालय भी है। तालाब और पेड़-पौधों की हरियाली से सराबोर यह एरिया 50 एकड़ में फैला है। गांव वाले ना केवल चमगादड़ों की पूजा करते हैं, बल्कि इनके सुरक्षा का भी ध्यान रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed