फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Uncle got half a seat in the train tied a towel to make a swing then started sleeping Video goes viral

Viral Video: ट्रेन में मिली आधी सीट तो अंकल ने गमछा बांधकर बना लिया झूला, फिर पैर फैलाकर लिए खर्राटे

Sat, 10 May 2025 11:48 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 May 2025 11:48 AM IST
सार

Train Viral Video: हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग यात्री ने ट्रेन की यात्रा के दौरान अपनी आरएसी सीट पर एक अलग ही लेवल का देसी जुगाड़ आजमाया।

विज्ञापन
Uncle got half a seat in the train tied a towel to make a swing then started sleeping Video goes viral
ट्रेन में गमछा बिछाकर सोया बुजुर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम @ ataullah_bin_anwar

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर एक नया शब्द लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है, ‘टेक्नोलॉजिया’। यह शब्द असल में ‘टेक्नोलॉजी’ का देसी अवतार है, जिसे आम भारतीय जुगाड़ के अंग्रेजी मिक्स अप के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह न सिर्फ सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो रहा है, बल्कि आम जिंदगी में भी लोग इसे मजेदार अंदाज में इस्तेमाल करने लगे हैं। इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करते समय आपने भी इसे मजाकिया अंदाज में किसी वीडियो में जरूर सुना होगा। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग यात्री ने ट्रेन की यात्रा के दौरान अपनी आरएसी सीट पर एक अलग ही लेवल का देसी जुगाड़ आजमाया। वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @ataullah_bin_anwar से पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि व्यूज की संख्या भी लाखों में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ATAULLAH_BIN_ANWAR (@ataullah_bin_anwar)

विज्ञापन
विज्ञापन



बुजुर्ग व्यक्ति ने सोने के लिए की अनोखी व्यवस्था
इस वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति भारतीय रेल की आरएसी सीट पर लेटे हुए हैं। उन्हें पूरी बर्थ नहीं मिल पाई थी। इसलिए उन्होंने सोने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। वहीं, एक और आदमी फर्श पर लेटा नजर आता है, जो सीट न मिलने के कारण वहीं आराम कर रहा है। अब बात करते हैं उस खास जुगाड़ की जो बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनाया। उन्होंने एक कपड़ा लिया और उसे ट्रेन की खिड़की में बांध दिया। इस कपड़े को झूले की तरह इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अपने पैरों को उसमें डाल दिया। इस तरह शरीर का निचला हिस्सा झूलता रहा और ऊपर का हिस्सा सीट पर रहा। यह देसी उपाय देखकर लोगों ने इसे ‘टेक्नोलॉजिया’ का असली उदाहरण करार दिया।


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “अंकल को शायद नहीं पता कि सीट नीचे की जा सकती है।” वहीं किसी ने इसे गरीबी से जोड़ते हुए कहा, “यह टेक्नोलॉजिया नहीं, मजबूरी और तंगी है।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “यह इनोवेशन नहीं बल्कि जरूरत का समाधान है।”

लोग निकाल लेते हैं तरकीब
दरअसल, भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं, लेकिन सभी को कंफर्म सीट नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में यात्री अपनी सुविधा के लिए किसी न किसी तरह की तरकीब निकाल ही लेते हैं। इस तरह के देसी जुगाड़ आम हैं, लेकिन कभी-कभी कोई तरीका इतना अनोखा होता है कि वह सोशल मीडिया की नजरों में आ जाता है, जैसे इस बुजुर्ग यात्री के साथ हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed