फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Uk Tourist Shocked After Watching Cleanliness In Indore Calls It Singapore Video Goes Viral

Video: मध्य प्रदेश के इस शहर को विदेशी पर्यटक ने बताया सिंगापुर, वीडियो में सफाई देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Wed, 30 Apr 2025 01:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 01:02 PM IST
सार

Viral Video: डेनियल एक व्लॉगर हैं। जब उन्होंने इंदौर की सफाई देखी, तो हैरान रह गए। उन्होंने शहर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Uk Tourist Shocked After Watching Cleanliness In Indore Calls It Singapore Video Goes Viral
मध्य प्रदेश के इस शहर को विदेशी पर्यटक ने बताया सिंगापुर - फोटो : Instagram/@dnzh.travels

विस्तार

Viral Video: भारत में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है। लगातार सात सालों से स्वच्छता के मामले में इंदौर भारत में नंबर एक पर बना हुआ है। यहां की साफ-सुथरी सड़कें देखकर आपको लगेगा कि यह भारत का नहीं, बल्कि कोई विदेशी शहर है। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


इंदौर में 'कचरा कैफे' जैसी पहल की शुरुआत की गई है। यहां पर प्लास्टिक के बदले लोगों को खाना दिया जाता है। यहां पर आने वाले विदेशी पर्यटक शहर की सफाई देखकर हैरान हो जाते हैं। एक ऐसे ही यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पर्यटक के साथ हुआ। यूके के डेनियल पिंटो जब इंदौर घूमने के लिए पहुंचे, तो यहां की सफाई देखकर चौंक गए। उन्होंने शहर की सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


इंदौर की सफाई देखकर विदेशी हैरान

डेनियल एक व्लॉगर हैं। जब उन्होंने इंदौर की सफाई देखी, तो हैरान रह गए। उन्होंने शहर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भारत के सबसे साफ शहर इंदौर में आपका स्वागत है। मैं ये सोचकर नहीं आया था कि यह शहर इतना साफ होगा, लेकिन यहां आकर तो ऐसा लगा जैसे मैं सिंगापुर में हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Daniel Pinto† | Travel Creator (@dnzh.travels)



Viral Video: बालों को सीधा करने के लिए लड़कियों ने निकाला ये तगड़ा जुगाड़, लोगों ने पकड़ लिया माथा

डेनियल ने वीडियो में बताया है कि इंदौर में हर घर से कचरा उठाने की सुविधा है। 1,800 CCTV कैमरों से शहर में निगरानी की जाती है और यहां एक खास कचरा कैफे भी है, जहां 1 किलो प्लास्टिक लाने पर मुफ्त खाना दिया जाता है। 

Viral Video: शख्स ने की दुकान की गजब की मार्केटिंग, वायरल वीडियो ने जीता दिल, लोग बोले- तरीका थोड़ा कैजुअल है

वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @dnzh.travels पर वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है, तो वहीं खबर लिखे जाने तक 38 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो की खूब तारीफ की है। एक शख्स का कहना है कि भारत के दूसरों शहरों को भी इंदौर से सीख लेनी चाहिए। एक अन्य यूजर का कहना है कि यह तो बिल्कुल सिंगापुर की तरह दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed