फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The person did amazing marketing of the shop the viral video won hearts see netizens reaction on this

Viral Video: शख्स ने की दुकान की गजब की मार्केटिंग, वायरल वीडियो ने जीता दिल, लोग बोले- तरीका थोड़ा कैजुअल है

Tue, 29 Apr 2025 03:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Apr 2025 03:23 PM IST
सार

Viral Video Of Shop: आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मार्केटिंग को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कई इस मार्केटिंग की जमकर तारीफ भी कर रहा है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
The person did amazing marketing of the shop the viral video won hearts see netizens reaction on this
इस दुकान की मार्केटिंग की लोग कर रहे हैं तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम @logkyakahenge9101

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है। लोग जैसे ही कुछ अलग या मजेदार देखते हैं, उसे अपने फोन में कैद कर लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इनमें से कुछ पोस्ट इतने खास होते हैं कि वे बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए हम अक्सर तरह-तरह के वायरल वीडियो और तस्वीरें देखते हैं। इनमें से कुछ तो हमें हैरान कर देती हैं, जैसे कोई अनोखा जुगाड़, मजेदार डांस या फिर किसी का कोई हटके काम। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मार्केटिंग को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कई इस मार्केटिंग की जमकर तारीफ भी कर रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो एक दुकान के बंद शटर से जुड़ी हुई है। आमतौर पर जब आप रात के समय किसी दुकान के पास से गुजरते हैं, तो आपको बंद शटर और उसके ऊपर एक बोर्ड दिखता है। लेकिन एक दुकानदार ने इस साधारण से शटर का उपयोग अपनी दुकान के प्रचार के लिए किया और यह तरीका इतना अलग था कि उसकी दुकान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by log_kya_kahenge_ (@logkyakahenge9101)

विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान की शटर पर लिखा यह अनोखा संदेश
उसने अपने दुकान के शटर पर लिखा है, "सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा, कल सुबह 10 बजे आना।" अब जब भी वह दुकान बंद करेगा, यह अनोखा संदेश लोगों की नजर में आएगा। यह तरीका न सिर्फ ग्राहकों का ध्यान खींचेगा, बल्कि दुकान के बारे में जानकारी भी देगा। इस तरह के प्रचार के कारण दुकानदार की दुकान आसानी से लोगों के दिमाग में बैठ जाएगी, और लोग इसे जल्दी भूलेंगे नहीं।

लोगों ने दीं मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर logkyakahenge9101 नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। यह फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अब तक इस फोटो को बहुत से लोगों ने देखा है और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "बेस्ट एडवरटाइजमेंट।" वहीं दूसरे ने कहा, "अलग लेवल का मार्केटिंग है।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "बताने का तरीका थोड़ा कैजुअल है, लेकिन ध्यान खींचता है। सच में देखकर मजा आ गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed