फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ufo mysterious cone shaped lights canada ufo scare scientific explanation spacex rocket exhaust

Mysterious Light: कनाडा में दिखा एलियंस का जहाज? रात में रहस्यमयी रोशनी देख डरे लोग, सच जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 08 May 2026 07:01 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Fri, 08 May 2026 07:01 PM IST
सार

Mysterious Light: कनाडा के आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी है। इसके बाद कई लोगों ने यूएफओ बताया है, तो कई लोगों ने कहा कि एलियन आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसका सच क्या है? 

विज्ञापन
ufo mysterious cone shaped lights canada ufo scare scientific explanation spacex rocket exhaust
कनाडा में दिखा एलियंस का जहाज? सच जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Instagram

विस्तार

Mysterious Lights Canada: कनाडा के आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखने के बाद लोगों के बीच एलियन को लेकर बहस छिड़ गई। रात के अंधेरे में अचानक आसमान में एक चमकती हुई आकृति नजर आई। इसे देखकर लोग डर गए। कुछ लोग इसे यूएफओ बताने लगे तो, कई लोगों ने कहा कि एलियन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया इलाके की यह घटना है। वहां पर कई लोगों ने रात करीब 10 बजे आसमान में एक अजीबोगरीब रोशनी देखी। यह रोशनी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी और उसका आकार किसी बड़े बादल की तरह नजर आ रहा था। 
विज्ञापन


चमकती रोशनी देखने वालों ने कहा कि कभी भी ऐसी रोशनी नहीं देखी। उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की रोशनी देखी। लोगों ने अपने कैमरे में नजारे को कैद कर लिया है और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसमें आसमान में एक चमकदार रोशनी तैरती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसे उल्का पिंड भी बताया, जबकि कई लोगों ने इसे यूएफओ और एलियंस से जोड़ दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि उसे लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है और आसमान में कुछ फट गया है।

Heatwave: 2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी

आखिर क्या है सच्चाई? 

बहस छिड़ने के बाद वैज्ञानिकों और खगोल विशेषज्ञों ने इसके रहस्य से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि यह कोई यूएफओ या एलियन नहीं था। उन्होंने बताया कि एक रॉकेट लॉन्च की वजह से यह रोशनी दिखाई दी थी।




Trending News: अब घर-घर की साफ-सफाई करती है ये भारतीय महिला, कभी थी 1 करोड़ थी सैलरी, ऐसे पलट गई जिंदगी

विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक स्पेस रॉकेट लॉन्च किया गया था। ऊपरी वायुमंडल में रॉकेट के पहुंचने पर उससे निकलने वाला धुआं और गैस सूरज की रोशनी से चमकने लगे। इसके कारण आसमान में आकार नजर आया। वैज्ञानिक इसे जेलीफिश इफेक्ट कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed