फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two girls were going on a scooty then suddenly 3 boys came on a bike and started misbehaving Video Viral

Viral Video: स्कूटी पर जा रही थीं दो लड़कियां, तभी अचानक बाइक पर आए 3 लड़के और करने लगे लफंगई, फिर जो हुआ...

Tue, 26 Aug 2025 12:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Aug 2025 12:20 PM IST
सार

Viral Video: महिला खिड़की का शीशा नीचे करती है और युवकों को डांटना शुरू कर देती है। उनके साथ मौजूद शख्स भी आगे बढ़कर पूछता है, “क्या कर रहे हो? क्यों परेशान कर रहे हो लड़कियों को?” यह सुनते ही तीनों लड़के घबरा जाते हैं और बाइक दौड़ा कर वहां से भागने लगते हैं।

विज्ञापन
Two girls were going on a scooty then suddenly 3 boys came on a bike and started misbehaving Video Viral
लफंगई दिखा रहे थे 3 लड़के - फोटो : एक्स@AnikethShetty1

विस्तार

हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने न सिर्फ लोगों को गुस्से से भर दिया, बल्कि सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ट्रिपलिंग कर रहे हैं। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। यह मनचले स्कूटी से जा रही दो लड़कियों के करीब पहुंचते हैं और उन्हें मोरपंख से छेड़ना शुरू कर देते हैं। इस शर्मनाक हरकत को देखकर वहां से गुजर रही एक कार में बैठी महिला तुरंत भड़क जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला खिड़की का शीशा नीचे करती है और युवकों को डांटना शुरू कर देती है। उनके साथ मौजूद शख्स भी आगे बढ़कर पूछता है, “क्या कर रहे हो? क्यों परेशान कर रहे हो लड़कियों को?” यह सुनते ही तीनों लड़के घबरा जाते हैं और बाइक दौड़ा कर वहां से भागने लगते हैं। कार में मौजूद एक और युवती इस दौरान उनकी बाइक का नंबर नोट कर लेती है और कहती है, “मैं इसे पुलिस को भेजूंगी।” जानकारी के मुताबिक यह नंबर तेलंगाना के हैदराबाद वेस्ट इलाके का आरटीओ कोड है। अब इस मामले की जांच साइबराबाद पुलिस कर रही है।
विज्ञापन




तीन बदमाशों ने किया लड़की का पीछा
इस घटना का वीडियो सबसे पहले X पर @AnikethShetty1 नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने लिखा, “ये तीन बदमाश लड़कियों का पीछा कर रहे थे और उन्हें मोरपंख से छू रहे थे। मैंने जब खिड़की खोलकर डांटना शुरू किया तभी वो रुके। मैं उनका पीछा करना चाहता था लेकिन आगे वाली कार ने रास्ता रोक दिया।” अपनी इस पोस्ट में उन्होंने हैदराबाद पुलिस को भी टैग किया। वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे 8.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 16 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया और करीब 400 यूजर्स ने इस पर कमेंट किए।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग उन युवकों की निंदा कर रहे हैं और कार सवार महिला-पुरुष की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक जिम्मेदार नागरिक ऐसा ही दिखता है, शानदार काम।” दूसरे ने लिखा, “ये हर दिन होता है, जब तक पुलिस इनकी ढंग से कुटाई नहीं करेगी, ये लोग नहीं सुधरेंगे।” वहीं एक और शख्स ने कहा, “सामना करने और रिपोर्ट करने के लिए धन्यवाद।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed