{"_id":"6811dbec2f5026217e014b67","slug":"two-boys-hung-on-a-thin-branch-of-a-dry-tree-to-make-a-reel-video-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रील बनाने के लिए पेड़ की सूखी डाली पर लटके दो लड़के, लोग बोले- पेरेंट्स की परवाह नहीं है क्या","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रील बनाने के लिए पेड़ की सूखी डाली पर लटके दो लड़के, लोग बोले- पेरेंट्स की परवाह नहीं है क्या
Wed, 30 Apr 2025 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:56 PM IST
सार
Viral Video Of Two Boys: हाल ही में, एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के एक ऊंची पहाड़ी की सूखी और पतली डाली पर लटके हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन
शख्स ने पेड़ पर चढ़कर बनाई रील
- फोटो : एक्स@rajkumarsa67213
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया इन दिनों हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म्स का इस्तेमाल अपनी पहचान बनाने और फेमस होने के लिए कर रहे हैं। कुछ लोग रील्स बनाकर पोस्ट करते हैं, जबकि कुछ लोग इन्हें देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। इन रील्स का एक नया ट्रेंड बन चुका है, जिसमें लोग अपनी जान को खतरे में डालकर पॉपुलर होने की कोशिश करते हैं। यही नहीं, जो लोग भी वीडियो बनाते हैं, वह पॉपुलर होने के लिए कोई भी अतरंगी काम करने को तैयार हो जाते हैं। इस तरह के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं और बड़ी चर्चा का विषय बनते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के एक ऊंची पहाड़ी की सूखी और पतली डाली पर लटके हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं। इन दोनों लड़कों ने इस डाली पर लटकने के लिए काफी जोखिम उठाया है और वे पूरी तरह से मस्ती में खोए हुए हैं। हालांकि, यह खतरनाक हरकत किसी भी वक्त एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अगर इनका हाथ छूट जाए या डाली टूट जाए, तो इनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
लोगों ने इसे अपनी स्टोरी पर किया री-शेयर
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rajkumarsa67213 अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, "20 सेकंड की रील के लिए पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी।" यह वीडियो इस समय वायरल हो चुका है और इसे 1 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या इन्हें अपने मां-बाप की परवाह नहीं है?" यह सवाल काफी जरूरी है कि क्योंकि सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं, जो सच में काफी गलत है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, "इनके बारे में क्या कहें?" इससे यह जाहिर होता है कि लोग इनकी बहादुरी या लापरवाही को लेकर मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक और यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "हमारे देश को ऐसे जांबाज लोगों की जरूरत है, जो अपनी जान की परवाह नहीं करते।"

20 सैकंड की रील के चक्कर मे पूरी जिंदगी को दांव पर लगा दिए pic.twitter.com/YYponaBqCD
विज्ञापन विज्ञापन— rajkumar saini (@rajkumarsa67213) April 29, 2025