फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Turkish tourist staying in five star hotel had to sweep in India video went viral

Trending: आखिर क्यों फाइव स्टार में रुकने वाली तुर्की टूरिस्ट को भारत में झाड़ू लगाना पड़ा? देखें वायरल वीडियो

Sat, 01 Feb 2025 12:25 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 01 Feb 2025 12:25 PM IST
सार

तुर्की से जोधपुर घूमने आई आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंडोर गार्डन में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। आयशा ने वहां मौजूद सफाई कर्मचारी को झाड़ू लगाते देखा तो उनसे झाड़ू मांगा और करीब आधा घंटा श्रमदान किया।

विज्ञापन
Turkish tourist staying in five star hotel had to sweep in India video went viral
तुर्की की आयशा झाड़ू लगाते हुए - फोटो : X/@arvindchotia

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला जोधपुर के एक सार्वजनिक उद्यान में झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि झाड़ू लगा रही महिला का नाम आयशा है, जो तुर्की से जोधपुर घूमने आई है। आयशा की इस पहल को सोशल मीडिया यूजर्स खूब सराह रहे हैं और इसे स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाला बता रहे हैं। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि स्वच्छता केवल सरकार या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो के कैप्शन के अनुसार, तुर्की से जोधपुर घूमने आई आयशा मंडोर गार्डन पहुंची थी। वहां उन्होंने एक महिला सफाई कर्मचारी को झाड़ू लगाते हुए देखा। आयशा ने अपने गाइड सुनील सोलंकी से कहा कि वह भी झाड़ू लगाना चाहती हैं। पहले तो गाइड ने इसे मजाक समझा, लेकिन जब आयशा ने जिद की तो गाइड ने उन्हें झाड़ू दिया। आयशा ने जोधपुर के मंडोर गार्डन में करीब आधा घंटा श्रमदान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने आयशा की तारीफ करते हुए उन लोगों पर तंज कसा जो घूमने वाली जगहों पर कचरा फैला देते हैं। एक 'एक्स' (पहले ट्विटर) यूजर ने कमेंट किया, 'हमारे यहां तो लोग धार्मिक स्थलों पर जाते हैं और कूड़ा फेंक देते हैं।' एक दूसरे यूजर ने एक्स पर लिखा कि स्वच्छता किसी जाति या वर्ग विशेष का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। एक और यूजर ने कमेंट किया, 'स्वच्छता किसी जाति या वर्ग विशेष का कार्य नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। श्रम का सम्मान करें, सफाई को अपनाएं और समाज में बदलाव लाएं। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत!'

आयशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। लोग आयशा की इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं। ऐसे में एक आम इंसान की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने आसपास के स्थानों को साफ रखना चाहिए और कचरा फैलाने से बचना चाहिए। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @arvindchotia नाम के यूजर ने शेयर किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed