फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Truck driver fined Rs 1000 for not wearing helmet in Odisha

हेलमेट नहीं पहनने पर ट्रक ड्राइवर पर लगा 1,000 रुपये का जुर्माना, हैरान करने वाला है मामला

Thu, 18 Mar 2021 02:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 18 Mar 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Truck driver fined Rs 1000 for not wearing helmet in Odisha
हेलमेट नहीं पहनने पर ट्रक ड्राइवर पर लगा जुर्माना - फोटो : Twitter/ANI

हेलमेट नहीं पहनने पर चालान तो आमतौर पर मोटरसाइकिल चलाने वालों का काटा जाता है, लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि किसी ट्रक ड्राइवर का हेलमेट नहीं पहनने पर चालान कटा हो? नहीं ना, लेकिन ओडिशा के गंजम में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यहां एक ट्रक चालक पर हेलमेट नहीं पहनने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि ट्रक चलाने के लिए हेलमेट की जरूरत नहीं होती है। यह चालान पिछले साल 24 दिसंबर को जारी किया गया था। इस अजीबोगरीब चालान के बारे में ट्रक चालक को तब पता चला, जब वह अपने वाहन के परमिट को रिन्यू (नवीनीकरण) कराने के लिए परिवहन विभाग के दफ्तर गया था। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर ने बताया, 'मेरे ट्रक का परमिट एक्सपायर हो गया था इसलिए मैं अपना वाहन परमिट शुल्क जमा करने के लिए आरटीओ कार्यालय गया, लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि मेरे नाम पर पहले से ही तीन जुर्माने हैं। मैंने उस राशि का भुगतान किया और चालान ले लिया। फिर जब मैंने चालान देखा तो उसमें हेलमेट नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया गया था।' 
विज्ञापन


यह परिवहन विभाग की एक बड़ी लापरवाही है, जिसका खामियाजा ट्रक ड्राइवर को भुगतना पड़ा। वहीं, वाहन मालिक की पहचान गंजम में जी जगन्नाथपुर के प्रमोद कुमार स्वैन के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed