फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Trending News: Man Fed Up With Not Getting Seat On Metro Train Carries Sofa Around To Sit On

Trending News: मेट्रो में खड़े होकर करनी पड़ती थी यात्रा, शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, आप भी कहेंगे 'वाह'

Mon, 17 Apr 2023 07:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

शख्स ने स्थानीय मीडिया से बताया कि उसे हर दिन ट्रेन में सीट मिलने की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिससे निपटने के लिए उसने इस खास सोफा को बनवाया है।

विज्ञापन
Trending News: Man Fed Up With Not Getting Seat On Metro Train Carries Sofa Around To Sit On
Man Fed Up With Not Getting Seat On Metro Train Carries Sofa - फोटो : iStock

विस्तार

Trending News: हम सभी ट्रेन या बस में यात्रा करते हैं। अक्सर खचाखच भरी ट्रेन में बैठने के लिए जगह नहीं मिलती है और हमें पूरी यात्रा खड़े होकर करनी पड़ती है। अब एक शख्स ने इस समस्या के समाधान के लिए गजब का जुगाड़ निकाल लिया है। यह शख्स हर दिन आराम से यात्रा करता है। इसके बारे में जानकर आप भी कहेंगे, 'वाह'।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  एक वीडियो चीन की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स रेलवे स्टेशन पर एक सिंगल सीटर सोफा लेकर जाते दिख रहा है। शख्स को ऐसा करता देख कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शख्स हर दिन यह सोफा घर से लेकर आता है। स्टेशन पर सोफा पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करता है और फिर ट्रेन में भी उसी बैठकर यात्रा करता था। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो में मेट्रो के अंदर शख्स को सोफे पर बैठा देखा जा सकता है। यह वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शख्स ने स्थानीय मीडिया से बताया कि उसे हर दिन ट्रेन में सीट मिलने की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिससे निपटने के लिए उसने इस खास सोफा को बनवाया है। सोफे में पीछे पट्टियां ली हुई हैं, जिससे उसे आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Alien World: हमारी आकाशगंगा में मिला नया ग्रह, यहां पर रहते हैं एलियन? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा


ट्रेन की कर्मचारियों से ली इजाजत

ट्रेन में सोफे पर बैठकर यात्रा करने वाले युवक का कहना है कि वह एक पोर्टेबल कुर्सी बनवना चाहता था, लेकिन ऑफिस में भी वैसी ही कुर्सियां होती हैं। दिनभर के काम से थकने के बाद उन कुर्सियों पर बैठने की इच्छा नहीं होती है। इसलिए शख्स ने सोफा बनवाया। 

Indian Railways: यह थी भारत की पहली ट्रेन, जानिए भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

शख्स के दोस्त ने यह वीडियो बनाया जिससे दूसरों लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। उसने यह दिखाने की कोशिश की है कि ट्रेन में भी किस तरह आराम से बैठा जा सकता है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने कर्मचारियों से अपने सोफे को इधर-उधर ले जाने की अनुमति मांगी थी। इसकी वजह से वह सोफा लेकर जा पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed