Viral Video: ज्वालामुखी पर चढ़कर उबलते लावे के पास टूरिस्ट ने ली सेल्फी, भड़के लोगों ने कहा- यह खतरनाक है
Tourist take Selfie From Volcano: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये तीन पर्यटक ज्वालामुखी के गड्ढे के बहुत करीब पहुंच गए हैं। एक पर्यटक तो गड्ढे के किनारे तक चढ़ता है, जहां लावे के खतरनाक बुलबुले दिखाई दे रहे हैं। यह जगह इतनी खतरनाक है कि जरा सा भी गलत कदम उठाने पर कोई भी व्यक्ति ज्वालामुखी के गड्ढे में गिर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये तीन पर्यटक ज्वालामुखी के गड्ढे के बहुत करीब पहुंच गए हैं। एक पर्यटक तो गड्ढे के किनारे तक चढ़ता है, जहां लावे के खतरनाक बुलबुले दिखाई दे रहे हैं। यह जगह इतनी खतरनाक है कि जरा सा भी गलत कदम उठाने पर कोई भी व्यक्ति ज्वालामुखी के गड्ढे में गिर सकता है, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। ज्वालामुखी के इस क्षेत्र में लावे के अलावा भी खतरनाक पत्थर और गैसें निकल सकती हैं, जो किसी भी व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर सकती हैं या उनकी जान भी ले सकती हैं।
CRAZY CRAZY!.....Sound up 🔊
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) May 6, 2025
Three people climbed to the crater of Mexico's Popocatépetl volcano, despite official warnings. The video, shows them ignoring safety protocols from CENAPRED, which had restricted access within a 12-kilometer radius. pic.twitter.com/FNiv8mv9L3
ज्वालामुखी के पास ली सेल्फी
इन पर्यटकों ने मेक्सिको के नेशनल कोऑर्डिनेशन ऑफ सिविल प्रोटेक्शन के जारी की गई सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज किया और ज्वालामुखी के पास जाकर सेल्फी लेने का फैसला किया। इस बारे में अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी थी कि पोपोकटेपेटल ज्वालामुखी काफी खतरनाक है और यहां जाना खतरनाक हो सकता है। इसके बावजूद, इन पर्यटकों ने अपनी जान जोखिम में डालने का साहस दिखाया। यह न केवल उनके लिए खतरनाक था, बल्कि उनके द्वारा किया गया यह काम बाकी लोगों को भी गलत संदेश दे सकता है।
इस हरकत को बताया खतरनाक
मेक्सिको के राष्ट्रीय आपदा निवारण केंद्र और बाकी के अधिकारियों ने इन पर्यटकों की लापरवाही की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के काम न केवल बहुत खतरनाक हैं, बल्कि यह गैर-जिम्मेदाराना भी हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी को भी इस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं है। इस घटना के बाद से इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ ने इसे दुस्साहसिक कदम बताया, जबकि कई लोगों ने इसे लापरवाही और जान जोखिम में डालने का उदाहरण करार दिया है।