फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tortoise Escaping Crocodile Mouth Video Is Going Viral On Social Media

Viral Video: कछुए को निगलने जा रहा था मगरमच्छ, फिर जो हुआ... वीडियो देख नहीं होगा भरोसा

Fri, 12 Sep 2025 07:07 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 07:07 PM IST
सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ कछुए को निगलने जा रहा है। इसी समय कुछ ऐसा होता है कि मगरमच्छ की पकड़ से कछुआ धीरे-धीरे भाग जाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट बॉक्स में शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Tortoise Escaping Crocodile Mouth Video Is Going Viral On Social Media
Viral Video - फोटो : Instagram/@wildlife.and.animals

विस्तार

मगरमच्छ पानी में रहने वाला एक खतरनाक जीव है। ताकतवर होने की वजह से इसकी शिकार करने की क्षमता काफी अधिक होती है। अक्सर सोशल मीडिया की दुनिया में मगरमच्छ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी मगरमच्छ का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ कछुए को निगलने जा रहा है। इसी समय कुछ ऐसा होता है कि मगरमच्छ की पकड़ से कछुआ धीरे-धीरे भाग जाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट बॉक्स में शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ के मुंह में कछुआ है। 

विज्ञापन

मगरमच्छ कछुए को निगलने की कोशिश कर रहा है। मगरमच्छ का मुंह काफी ज्यादा खुला होता है, इस कारण उसकी पकड़ ढीली हो जाती है। इसी वजह से कछुआ उसके मुंह से निकल जाता है और वहां से तुरंत धीरे-धीरे भागने लगता है। थोड़ी ही देर में वह मगरमच्छ से दूर चला जाता है। इस दौरान मगरमच्छ भी कछुए को पकड़ने की कोशिश नहीं करता है।

वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक

विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पर यह वीडियो खत्म हो जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildlife.and.animals नाम के एक पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद करीब 1 लाख 94 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - "कछुआ ठीक ढंग से चल भी नहीं पा रहा है, अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए भी काफी डर रहा है।"

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - "कछुआ घायल है, मगरमच्छ पानी में जाकर उसे पकड़ लेगा। कुदरत सच में बेरहम है।" इस वीडियो पर कई यूजर्स शॉकिंग इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed