{"_id":"5733129d4f1c1ba130919886","slug":"to-live-in-a-million-pound-penthouse-for-free","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"57 करोड़ के बंगले में मुफ्त में रहने का ऑफर, क्या जाएंगे आप?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
57 करोड़ के बंगले में मुफ्त में रहने का ऑफर, क्या जाएंगे आप?
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
57 करोड़ का बंगला
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां एक एक कमरे का किराया हजारों में देने पर जान निकल जाती है वहीं 57 करोड़ का शानदार बंगला मुफ्त में मिले तो कैसा लगेगा। वैसे भी हर इंसान का सपना होता है कि वो विदेश में रहे और बात अगर लंदन की हो तो कोई भी इस मौके को गँवाना नहीं चाहेगा। अगर आप का भी कुछ ऐसा ही सपना है तो हम आपको बता दें की आपका यह सपना पूरा हो सकता है। 57 करोड़ रुपये का एक पेंटहाऊस आपको मिल सकता है बिलकुल मुफ्त में।
चौंक गए न। मगर यह बिलकुल सच है। आपका यह सपना पूरा करेगा स्पेयररूम डॉट को डॉट यूके नाम की वेबसाइट पर दिया गया एक विज्ञापन। इस विज्ञापन के अनुसार यह पेंटहाऊस सारी सुख सुविधाओं से भरपूर है यानि लग्जीरियस है। यह पेंटहाऊस लंदन पैडिंगटन स्टेशन के पास न्यू ब्लॉक के 12वें मंजिले पर है।
विज्ञापन
चौंक गए न। मगर यह बिलकुल सच है। आपका यह सपना पूरा करेगा स्पेयररूम डॉट को डॉट यूके नाम की वेबसाइट पर दिया गया एक विज्ञापन। इस विज्ञापन के अनुसार यह पेंटहाऊस सारी सुख सुविधाओं से भरपूर है यानि लग्जीरियस है। यह पेंटहाऊस लंदन पैडिंगटन स्टेशन के पास न्यू ब्लॉक के 12वें मंजिले पर है।
विज्ञापन
बंगले के अंदर का नजारा
- फोटो : daily mail
इसके मालिक एंड्रयू माईकल हैं जिन्होंने अपने फ्लैटमेट के फेलर के साथ मिलकर बार्क डॉट कॉम नाम का एक ऑनलाईन वेंचर शुरु किया है। इसके पहले भी वे दो सफल प्रौद्योगिकी कंपनियाँ बना कर बेच चुके हैं। वे एक नए फ्लैटमेट की तलाश में हैं। उनकी शर्त है कि इच्छुक व्यक्ति उनके ऑनलाईन वेंचर में उनकी मदद कर सके साथ ही साथ महत्वाकांक्षी और जिंदादिल भी हो। इच्छुक लोग स्पेयररूम डॉट को डॉट यूके वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अब तक 4 हजार आवेदन मिल चुके हैं। तो जल्दी कीजिए कहीं आप इस मौके से चूक न जाएँ।