Viral Video: तबेले में लगे हैं टाइल्स और भैंसे खा रही हैं AC की हवा, वीडियो देख लोग बोले- यह VIP दूध देगी
Buffalo Viral Video: इन दिनों भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को बहुत हैरान कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको उस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक भैंस को फुली एसी रूम के तबेले में शिफ्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां हर दिन कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिलता है। लोग जब भी कोई अनोखी या हटकर चीज देखते हैं, तो सबसे पहले उसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। अगर वह वीडियो या फोटो कुछ खास होता है, तो वह थोड़े ही समय में वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग ऐसे कई वायरल वीडियो हर दिन देखते हैं। इन दिनों भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को बहुत हैरान कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको उस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक भैंस को फुली एसी रूम के तबेले में शिफ्ट किया गया है। इस वीडियो को देख लोग मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक तबेले का है, लेकिन यह तबेला किसी आम तबेले जैसा नहीं है। इसे बहुत ही शानदार और साफ-सुथरे तरीके से बनाया गया है। तबेले में सुंदर टाइल्स लगी हुई हैं और सफाई पर भी ध्यान दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तबेले के एक ओर एक खाट रखी हुई है, जो किसी व्यक्ति के आराम के लिए है, जबकि दूसरी तरफ कुछ भैंसें बंधी हुई हैं।
View this post on Instagram
भैंसों के तबेले को बनाया वीआईपी रूम
सबसे खास बात यह है कि उन भैंसों के लिए एसी की सुविधा दी गई है। वे ठंडी हवा का आनंद लेते हुए आराम से चारा खा रही हैं। इसके अलावा तबेले में पंखे और लाइट्स भी लगी हुई हैं। यह पूरा तबेला इस तरह से बनाया गया है कि यह किसी छोटे फार्म हाउस या कमरे जैसा लग रहा है। इतनी आधुनिक सुविधाएं किसी तबेले में होना वाकई चौंकाने वाली बात है। शायद इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दी मजेदार प्रतिक्रिया
लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं कि आज के समय में भैंसों के लिए भी एसी और बाकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वीडियो को कई लोग मजेदार बता रहे हैं तो कई लोग इसे पशु प्रेम का अच्छा उदाहरण मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह भैंस तो दूध के साथ दुआएं भी देगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपको भैंसों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।" हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो किस स्थान का है या किसने इसे बनाया है।