फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This Pakistani anchor got angry at country film stars shed tear for not posting in support of army Video Viral

Viral Video: देश के फिल्मी सितारों पर भड़की ये पाकिस्तानी एंकर, सेना के समर्थन में पोस्ट न करने पर बहाए आंसू

Sat, 10 May 2025 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 May 2025 10:00 AM IST
सार

Pakistani Anchor Crying: यह वीडियो उस वक्त सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव का माहौल है। इसी वजह से इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। खासकर भारतीय यूजर्स इस वीडियो पर खूब मजाक बना रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
This Pakistani anchor got angry at country film stars shed tear for not posting in support of army Video Viral
स्टूडियो में बेठे रोई पाकिस्तानी एंकर - फोटो : एक्स@khurpenchh

विस्तार

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने एक कायराना हमला किया, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई। यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक पहलगाम में घूमने आए थे। आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर बड़ी संख्या में लोगों को मार डाला, जो पूरे देश के लिए एक दुखद घटना थी। इस हमले के बाद भारत में गुस्से की लहर दौड़ गई और 15 दिन बाद भारतीय सेना ने इसे जवाब देने के लिए “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। हालांकि, इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी न्यूज एंकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने देश के टीवी और फिल्म सितारों पर गुस्सा निकालते हुए नजर आती हैं। बात करते-करते वह इतनी भावुक हो जाती हैं कि उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो उस वक्त सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव का माहौल है। इसी वजह से इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। खासकर भारतीय यूजर्स इस वीडियो पर खूब मजाक बना रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चलते शो में अचानक से रोने लगी एंकर
वीडियो की शुरुआत में एंकर तीखे लहजे में कहती हैं कि हमने इन लोगों को सेलिब्रिटी बनाया और आज जब देश को उनकी जरूरत है तो वे चुप बैठे हैं। वह कहती हैं कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर लड़ रही है और ये कलाकार सोशल मीडिया पर सिर्फ अपने व्यूज की चिंता कर रहे हैं। एंकर का आरोप है कि इनमें से किसी ने भी सेना के समर्थन में एक पोस्ट तक नहीं किया। वह कहती हैं कि इतना भी जज्बा नहीं बचा कि एक स्टोरी लगा दी जाए। बात करते-करते उनकी आवाज भर जाती है और कुछ ही देर में वह रोने लगती हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो करीब 75 सेकंड लंबा है और इसे X (पहले ट्विटर) पर @khurpenchh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “अब पाकिस्तानियों की हंसी भी रोने में बदल गई है।” इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर ढेर सारे मजेदार और तीखे कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “दीदी घबराना नहीं है, अभी तो और भी बुरे दिन आने वाले हैं।” दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “ये एंकर तो पाकिस्तान के कलाकारों से भी बेहतर एक्टिंग कर रही है।” कई लोगों ने इसे ‘ओवरड्रामा’ और ‘नौटंकी’ बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed