फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This is the worlds thinnest car it can seat only one person the car has four wheels Video goes Viral

Viral Video: ये है दुनिया की सबसे पतली कार, सिर्फ एक शख्स के बैठने की है जगह, कार में लगे हैं चार पहिए

Fri, 27 Jun 2025 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक इटली के आविष्कारक को दिखाया गया है, जो फिएट पांडा कार को पूरी तरह बदलकर बहुत पतली कार में बदल देता है। तो आइए आज की इस खबर में हम आपको इस कार से जुड़ी कुछ और जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
This is the worlds thinnest car it can seat only one person the car has four wheels Video goes Viral
यह है दुनिया की सबसे पतली कार - फोटो : इंस्टाग्राम @dicirelu

विस्तार

इंटरनेट पर कोई भी अलग या अनोखी चीज लोगों को जल्दी पसंद आ जाती है और तुरंत वायरल हो जाती है। ऐसा ही इन दिनों एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसकी बनावट बहुत ही अजीब है। कहा जा रहा है कि यह ‘दुनिया की सबसे पतली कार’ है। इस वीडियो में एक इटली के आविष्कारक को दिखाया गया है, जो फिएट पांडा कार को पूरी तरह बदलकर बहुत पतली कार में बदल देता है। तो आइए आज की इस खबर में हम आपको इस कार से जुड़ी कुछ और जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम यूजर @dicirelu ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि कार इतनी पतली है कि उसमें सिर्फ एक आदमी बैठ सकता है। कार में चार पहिए तो हैं, लेकिन उनके बीच की दूरी इतनी कम है कि कार बहुत संकरी दिखती है। पहली नजर में देखकर कोई भी इसे कार मानने से पहले दो बार सोचेगा। वीडियो में उस शख्स को इस पतली कार को सड़क पर आराम से चलाते हुए देखा जा सकता है और यही इस वीडियो को और भी दिलचस्प बना देता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dicirelu (@dicirelu)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स आने लगे। किसी ने इसे देखकर हैरानी जताई तो किसी ने मजाक किया। एक यूजर ने मजे में लिखा, “मैं इसे बाइक की तरह तेज मोड़ लेते हुए देखना चाहता हूं।” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये तो टूथपिक जैसी लग रही है।” इस कार ने कुछ लोगों को हंसी का मौका दिया, तो कुछ को नए आइडिया के लिए प्रेरित भी किया। कुछ लोग इसे बेहतरीन क्रिएटिविटी मान रहे हैं तो कुछ इसे बेकार प्रयोग कह रहे हैं, लेकिन इस कार ने लोगों के बीच खूब चर्चा छेड़ दी है।

पहले भी वायरल हो चुकी हैं ऐसी कारें
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अजीब कार का वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी दुनिया की सबसे नीची कार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ड्राइवर को लेटकर गाड़ी चलानी पड़ती थी। वह कार इतनी नीची थी कि उसमें न सीट थी और न ही कार जैसे बड़े टायर फिर भी वह चल रही थी। वह कार सड़क पर ऐसे चलती दिख रही थी जैसे जमीन पर रेंग रही हो। उस वीडियो को भी लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया था। लोग इसे अपनी स्टोरी पर और दो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed