फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This is the only city in the world where only vegetarian food is available non veg food is banned Know here

Zara Hatke: यह है दुनिया का इकलौता ऐसा शहर, जहां सिर्फ मिलता है शाकाहारी भोजन

Sat, 12 Apr 2025 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

Indian City of Vegetarians: अब ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां सिर्फ शाकाहारी भोजन ही किया जाता है और यहां पर नॉनवेज खाने पर पूरी तरह बैन है तो आप चौंक जरूर जाएंगे। हालांकि, मजे की और दिलचस्प बात तो यह है कि यह शहर कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही है।

विज्ञापन
This is the only city in the world where only vegetarian food is available non veg food is banned Know here
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

आज की दुनिया एक्सपेरिमेंट की है। लोग घूमने से लेकर खाने तक की चीजों में खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। अब जब बात आ रही है खाने की तो आज कल के युवा हर जगह के फूड आइटम्स को चखने का शौक रखते हैं। फिर फर्क नहीं पड़ता है कि वह शाकाहारी है या मांसाहारी। यह आम सी बात है कि आजकल लोग बिना कुछ सोचे अच्छे स्वाद के पीछे भागते हैं। अब ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां सिर्फ शाकाहारी भोजन ही किया जाता है और यहां पर नॉनवेज खाने पर पूरी तरह बैन है तो आप चौंक जरूर जाएंगे। हालांकि, मजे की और दिलचस्प बात तो यह है कि यह शहर कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में वह कौन सी जगह है, जहां पर नॉनवेज खाना पूरी तरह से बैन है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


भारत का इकलौता शहर, जहां मांसाहारी भोजन है बैन
आपको बता दें कि गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालिताना अब केवल एक तीर्थस्थल नहीं रहा। यह दुनिया का पहला ऐसा शहर बन चुका है, जहां मांसाहार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह कोई सरकारी नीति या चुनावी वादा नहीं था, बल्कि जैन साधु-संतों की यह मांग थी कि यहां पर मांस और अंडे की दुकाने बंद कर दी जाएं। यहां जानवरों का वध करना और मारना अपराध माना जाता है। यह नियम तोड़ना अब कानून का उल्लंघन माना जाता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है।
विज्ञापन


200 जैन मुनियों ने रखी यह मांग
इस बदलाव की शुरुआत तब हुई जब करीब 200 जैन मुनियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यह मांग रखी कि पालिताना में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उनके अथक प्रयासों और शांतिपूर्ण आंदोलन ने प्रशासन को जागरूक किया और अब करीब 250 मांस की दुकानों को बंद कर दिया गया। जैन धर्म में हर जीव चाहे वह छोटा कीड़ा हो या बड़ा प्राणी एक आत्मा से युक्त माना जाता है। इसलिए उनका वध करना जैन धर्म में अपराध माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने दिया यह आदेश
यही नहीं, आपको बता दें कि पालिताना की यह ऐतिहासिक पहल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही। राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़ और अहमदाबाद जैसे शहरों ने भी इस सोच को अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मांसाहारी भोजन की बिक्री और प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। राजकोट प्रशासन ने विशेष रूप से आदेश जारी किया है कि मांस खुले में न पकाया जाए और न ही बेचा जाए, जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे और सामाजिक सौहार्द को बल मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed