Viral Video: CCTV लगने के बाद भी दिन दहाड़े हुई चोरी, चार्ज पर लगा फोन दुकानदार की नाक के नीचे से ले गया चोर
Viral Video: ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दुकानदार एक पर्ची के आधार पर सामान निकालने में व्यस्त हैं। एक व्यक्ति पर्ची पढ़ रहा है और दूसरा उसी के अनुसार सामान निकाल कर दिखा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब चोरी की घटनाएं सिर्फ बसों, ट्रेनों या भीड़भाड़ वाली जगहों तक सीमित नहीं रह गई हैं। अब दुकानदार भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। पहले लोग सोचते थे कि दुकान पर खड़े होकर सामान बेचना सुरक्षित होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। दुकानों में भी दिन-दहाड़े चोरी हो रही है और चोर इतने चालाक हो गए हैं कि सामने खड़े दुकानदार को भी पता नहीं चलता कि उसका सामान कब गायब हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऐसा वीडियो
ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दुकानदार एक पर्ची के आधार पर सामान निकालने में व्यस्त हैं। एक व्यक्ति पर्ची पढ़ रहा है और दूसरा उसी के अनुसार सामान निकाल कर दिखा रहा है। दोनों का ध्यान पूरी तरह उसी काम पर लगा होता है। दुकान की काउंटर पर एक मोबाइल फोन चार्ज हो रहा होता है। तभी एक अजनबी वहां से गुजरता है और उसकी नजर फोन पर पड़ जाती है। वह समझ जाता है कि दुकानदार बहुत व्यस्त हैं और किसी का ध्यान फोन पर नहीं है। पहले वह वहां से आगे चला जाता है, लेकिन कुछ ही पल बाद वापस लौटता है।
How smoothly he stole his Phone😭 pic.twitter.com/ejt04zh3Lb
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 18, 2025
दिन-दहाड़े दुकान से होती है चोरी
वह पहले फोन को चार्जर से धीरे से अलग करता है और फिर थोड़ा आगे जाकर एक बार फिर पलटकर आता है। इस बार वह फोन को हाथ में लेकर तेजी से वहां से निकल जाता है। इतनी बड़ी चोरी हो जाती है, लेकिन दोनों दुकानदारों को कुछ पता ही नहीं चलता। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 71 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखकर लोग चोर की चालाकी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "इसने तो चोरी का डिप्लोमा कर रखा है।" एक और ने कहा, "बहुत ही सफाई से काम किया है, किसी को शक भी नहीं होने दिया।" वहीं किसी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि "इतना भी ध्यान लगाकर काम मत करो कि आसपास क्या हो रहा है, उसका अंदाजा ही न हो।" इस घटना से यह बात साफ हो गई है कि अब दुकानदारों को हर समय सतर्क रहना चाहिए। चाहे ग्राहक सामान लेने आए हों या कोई राहगीर दुकान के सामने से गुजर रहा हो, हर किसी पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया है। जरा सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। आज के चोर इतने चालाक हो गए हैं कि बिना कुछ बोले, बिना कोई शोर मचाए, सामने से ही सामान लेकर चले जाते हैं और किसी को पता भी नहीं चलता।