{"_id":"5762bd484f1c1b387a11b7e4","slug":"the-world-s-most-expensive-car-because-its-wheels-are-4-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे महंगी कार, क्योंकि इसके पहिए हैं 4 करोड़ के","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की सबसे महंगी कार, क्योंकि इसके पहिए हैं 4 करोड़ के
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कार से महंगे उसके टायर हो सकते हैं। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन दुबई में आयोजित व्यापार मेले में चार कार टायरों के सेट को चार करोड़ रुपये में बेचा गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इन टायरों को दुनिया के सबसे महंगे टायर के तौर पर दर्ज किए जाने का दावा इसे बनाने वाली कंपनी जेड टायर्स ने किया है।
विज्ञापन
टायर के कीमती होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि इनमें सोने और हीरे जड़े हुए हैं। खबरों के मुताबिक, टायरों में इनकी सजावट दुनिया के बेहतरीन ज्वैलरियों ने की। जिस कंपनी ने टायरों को बनाया है, उसका स्वामित्व एक अनिवासी भारतीय के पास है।
विज्ञापन
कंपनी ने टायर बेचने से मिली रकम को जेनिसेस फाउंडेशन को दान देने का फैसला किया है। फाउंडेशन दुनिया में शिक्षा के विकास के लिए काम करता है। जिन कलाकारों ने आबु धाबी के प्रेजिडेंशियल महल को सजाने का काम किया था उन्होंने ही इन टायरों पर सोने की पत्तियां बनाई हैं।
विज्ञापन