फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The world's largest uncut diamond did not sell

नहीं बिका दुनिया का सबसे बड़ा अनगढ़ हीरा

Thu, 30 Jun 2016 07:55 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 30 Jun 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
The world's largest uncut diamond did not sell
अनगढ़ हीरा - फोटो : BBC

दुनिया के सबसे बड़े अनगढ़ हीरे को लंदन में एक नीलामी के दौरान कोई खरीदार नहीं मिला। 1,109 कैरेट के इस हीरे का आकार टेनिस की एक गेंद के बराबर है और माना जाता है कि ये हीरा 2.5 अरब साल पुराना है। पिछले सौ साल में इसके जैसा कोई भी हीरा नहीं खोजा गया है।

विज्ञापन




'लेज़ेडी ला रोना' नाम के इस हीरे की नीलामी के लिए 7 करोड़ डॉलर की न्यूनतम कीमत तय की गई थी, लेकिन बोली छह करोड़ 10 लाख डॉलर पर थम गई। तब ये फैसला किया गया कि इस हीरे को नीलाम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



पिछले साल नवंबर में बोत्सवाना की एक खदान से खोजे गए इस हीरे को सर्वोच्च गुणवत्ता वाला हीरा बताया जा रहा है। बोत्सवाना की स्थानीय भाषा में 'लेजेडी ला रोना' का अर्थ है 'हमारा प्रकाश'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस श्रेणी के हीरे रासायनिक रूप से सबसे शुद्ध और प्रकाश के लिए सबसे ज्यादा पारदर्शी होते हैं

The world's largest uncut diamond did not sell
अनगढ़ हीरा - फोटो : BBC
'लेज़ेडी ला रोना' लंदन के सॉथबी में जवाहरात विभाग के अध्यक्ष डेविड बेनेट ने बताया कि ये न सिर्फ आकार और गुणवत्ता में सर्वोच्च है बल्कि इसके जैसा कोई भी बिना तराशा हुआ हीरा कभी भी नीलामी के लिए सार्वजनिक नहीं किया गया है।


अगर ये हीरा बिक जाता तो बोत्सवाना की सरकार को इसका 60 फीसदी हिस्सा मिलता। जेमेलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमरीका के अध्ययन के मुताबिक ये हीरा रंग और पारदर्शिता के आधार पर आईआईए श्रेणी में आता है। इस श्रेणी के हीरे रासायनिक रूप से सबसे शुद्ध और प्रकाश के लिए सबसे ज्यादा पारदर्शी होते हैं।


इससे बड़ा सिर्फ़ एक हीरा है जो दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1905 में खोजा गया था और ब्रिटेन के किंग एडवर्ड (सातवें) को तोहफ़े में दिया गया था। 3,106 कैरेट के 'कलिनन' हीरे के नौ टुकड़े किए गए थे जो ब्रितानी शाही परिवार के जवाहरातों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed