फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The wild boar was becoming Food of the lion came out of the cave Video goes Viral On Internet

Viral Video: जंगल में हीरो बन रहा था जंगली सुअर, गुफा से निकला शेर और निकाल दी सारी हेकड़ी, बनाया शिकार

Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक अफ्रीकी जंगली सुअर, जो अपने चेहरे पर मौजूद बड़े मस्सेदार उभारों के लिए जाना जाता है, एक गुफा की ओर बढ़ रहा होता है। तभी अचानक एक शेर पीछे से आकर उस पर हमला बोल देता है।

विज्ञापन
The wild boar was becoming Food of the lion came out of the cave Video goes Viral On Internet
सुअर को खा गया शेर - फोटो : इंस्टाग्राम @naturehuntdiaries

विस्तार

जंगल में जब शेर अपने शिकार की तलाश में निकलता है, तो उसका सामना कोई भी जानवर नहीं करना चाहता। जंगल का असली बादशाह कौन है, यह हर बार शेर साबित कर देता है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर और जंगली सुअर के बीच घमासान जंग देखने को मिलती है। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त है कि देखने वालों की रूह कांप जाए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक अफ्रीकी जंगली सुअर, जो अपने चेहरे पर मौजूद बड़े मस्सेदार उभारों के लिए जाना जाता है, एक गुफा की ओर बढ़ रहा होता है। तभी अचानक एक शेर पीछे से आकर उस पर हमला बोल देता है। जैसे ही वॉर्थोग गुफा में घुसने की कोशिश करता है, शेर उसे बाहर खींचने की पूरी कोशिश करता है। यह नजारा इतना भयानक और खतरनाक है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by WildHunt | Nature | Prowl | Wilderness (@naturehuntdiaries)

विज्ञापन
विज्ञापन



सुअर को हरा देता है शेर
इस वीडियो में दोनों जानवरों की ताकत और जीवित रहने की जिद साफ तौर पर दिखाई देती है। वॉर्थोग अपनी जान बचाने के लिए पूरा दम लगा देता है, जबकि शेर उसे अपना शिकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। लड़ाई जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तनाव और भी बढ़ जाता है। बाद में शेर वॉर्थोग को गुफा से बाहर निकालने में सफल होता है और उसे नीचे गिराकर अपना शिकार बना लेता है। यह पूरा संघर्ष महज 10 सेकंड में खत्म हो जाता है, लेकिन इन कुछ सेकंड में प्रकृति की बेरहम सच्चाई दिख जाती है।

लोगों में खूब शेयर किया गया वीडियो
यह खतरनाक वीडियो इंस्टाग्राम पर @naturehuntdiaries नाम के पेज से शेयर किया गया है। इसके साथ जो कैप्शन लिखा गया है, वो भी ध्यान देने लायक है, “जंगल की रॉ और अदम्य दुनिया में उतरें, जहां जीवन की सच्चाई पल-पल सामने आती है। शेर की चालाकी से लेकर चीते की रफ्तार तक, हर शिकार अपने आप में जीवित रहने की कहानी है। अनुभव कीजिए प्रकृति के खतरनाक शिकारी की ताकत, फुर्ती और हिम्मत को।  लोगों का मानना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि जंगल में जिंदा रहने के लिए हर पल संघर्ष करना पड़ता है, और जीत उसी की होती है जो आखिरी सांस तक लड़ता है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed