फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The whole family is sitting on a bike two wives are sitting behind and a group of half a dozen children

Viral Video: बाइक पर बैठा पूरा परिवार, पीछे बैठी दो बीवियां और बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

Tue, 19 Aug 2025 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Aug 2025 10:22 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आगे एक शख्स बाइक चला रहा है। उसके पीछे दो महिलाएं आराम से बैठी हुई हैं। यही नहीं, बाइक के पीछे एक छोटी सी गाड़ी रस्सी से बांध दी गई है। इस गाड़ी में करीब आधा दर्जन बच्चे बैठे हुए दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
The whole family is sitting on a bike two wives are sitting behind and a group of half a dozen children
एक बाइक पर सवार पूरा परिवार - फोटो : एक्स@musphira166492

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी है जहां रोजाना कोई न कोई नया वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है। कई बार इनमें मनोरंजन होता है तो कई बार हैरानी। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर पूरे परिवार के साथ सफर करता नजर आ रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि बाइक पर सिर्फ दो-तीन लोग ही नहीं बल्कि कुल मिलाकर करीब 9 लोग सवार थे। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आगे एक शख्स बाइक चला रहा है। उसके पीछे दो महिलाएं आराम से बैठी हुई हैं। यही नहीं, बाइक के पीछे एक छोटी सी गाड़ी रस्सी से बांध दी गई है। इस गाड़ी में करीब आधा दर्जन बच्चे बैठे हुए दिखाई देते हैं। इस तरह एक नॉर्मल बाइक पर पूरा परिवार यात्रा करता नजर आया। बाइक चालक भी बिना किसी घबराहट के बड़े आराम से गाड़ी चला रहा था और पीछे बंधी बच्चों की गाड़ी भी संतुलन के साथ आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पूरा परिवार ले जाता दिखा शख्स
यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की आंखें फटी रह गईं। कई लोगों ने इसे देसी जुगाड़ की शानदार मिसाल बताया तो कईयों ने इसकी आलोचना की। कुछ यूजर्स का कहना था कि शख्स ने अनोखे अंदाज में अपने पूरे परिवार को साथ ले जाने का तरीका खोज निकाला, जबकि दूसरों ने इसे सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक बताया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @musphira166492 नामक अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन और लोगों की प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि यूजर्स इसे देखकर हैरान भी हैं और चिंतित भी। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ये तो इंजीनियरिंग का कमाल है, इतने लोग एक बाइक पर कैसे फिट हो गए।” वहीं दूसरे ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा, “ऐसा मजाक-मजाक में करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।” तीसरे ने कहा, “एक बाइक पर इतने सारे लोगों का सफर करना बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है और ये यातायात नियमों का उल्लंघन है।” असल में भारत के मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार दोपहिया वाहन पर सिर्फ दो लोगों को बैठने की अनुमति है। इसके अलावा बच्चों को यात्रा के दौरान सुरक्षित सीट और हेलमेट देना अनिवार्य है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि न तो हेलमेट का इस्तेमाल हुआ और न ही सुरक्षित सीट का इंतजाम किया गया। इतना ही नहीं बाइक पर 9 लोगों का सवार होना सीधे-सीधे नियमों की अवहेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed