फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The sound of meow meow was coming from under the stones on the road Video goes Viral on Internet

Viral Video: सड़क पर पत्थरों के नीचे से आ रही थी म्याऊं-म्याऊं की आवाज, जब हटाकर देखा तो उड़ गए होश

Tue, 26 Aug 2025 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Aug 2025 01:01 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिंदा बिल्ली जमीन के नीचे फंसी हुई नजर आती है। सुनने में यह जितना अजीब लग रहा है, असलियत उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है।

विज्ञापन
The sound of meow meow was coming from under the stones on the road Video goes Viral on Internet
पत्थर के नीचे से निकली जिंदा बिल्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @_alley_cats_allies

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन बिल्लियों के मजेदार और अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी उनकी क्यूटनेस लोगों का दिल जीत लेती है, तो कभी उनकी शरारतें देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। कई बार बिल्लियां खुद ही ऐसी जगह फंस जाती हैं, जहां देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि बिल्ली किसी गाड़ी की डिग्गी, रसोई के बर्तनों के बीच, डिब्बों या फिर संदूक जैसी जगहों पर निकल आती है। लेकिन इस बार मामला कुछ और ही निकला। एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई माथा पकड़ लेता है और सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिंदा बिल्ली जमीन के नीचे फंसी हुई नजर आती है। सुनने में यह जितना अजीब लग रहा है, असलियत उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में जमीन से म्याऊं-म्याऊं की आवाज सुनाई देती है। आसपास खड़े लोग आवाज की दिशा में देखने की कोशिश करते हैं लेकिन वहां कोई बिल्ली दिखाई नहीं देती। यह बात सबको और ज्यादा परेशान कर देती है कि आखिर बिल्ली है कहां।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALLEE CATS ALIES (@_alley_cats_allies)




जमीन के नीचे से आई अजीब आवाज
इसके बाद लोग जमीन पर बिछे हुए पत्थरों को तोड़ना शुरू करते हैं। बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद जब एक पत्थर को हटाया जाता है तो अंदर से जो दृश्य सामने आता है, उसे देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। फुटपाथ पर बिछे पत्थरों के नीचे से एक छोटी सी बिल्ली बाहर निकलती है। बिल्ली जिंदा थी और आवाज भी कर रही थी, जिससे वहां मौजूद लोगों को उसका पता चल गया था।

लोगों ने पत्थरों के नीचे से निकाली जिंदा बिल्ली
लेकिन वीडियो यहीं खत्म नहीं होता। जैसे ही पहली बिल्ली नजर आती है, लोग पास के दूसरे पत्थर को भी हटाना शुरू करते हैं। तभी वीडियो अचानक खत्म हो जाता है और यहीं से लोगों के मन में सवाल उठने लगते हैं कि आखिर ये छोटी सी मासूम बिल्ली जमीन के नीचे पहुंची कैसे। क्या वो खुद वहां चली गई थी या फिर किसी वजह से वहां दब गई थी, इसका जवाब किसी को नहीं मिला। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @_alley_cats_allies नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वह तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे चौंकाने वाला बताया तो किसी ने इसे काफी दुखद कहा। वहीं कई लोग इस वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर कर रहे हैं ताकि वो भी इस अजीबोगरीब घटना को देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed