फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The salesman who came to sell sarees to the women of the street used such a trick goes viral on Internet

Viral Salesman: गली की औरतों को साड़ी बेचने आए सेल्समैन ने भिड़ाया ऐसा तिकड़म, लोग बोले- लगा दिया न चूना

Wed, 26 Mar 2025 02:13 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Mar 2025 02:13 PM IST
सार

Salesman Viral News: आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी तारीफ करते आप बिल्कुल भी नहीं थकेंगे। हम इस खबर में एक सेल्समैन के साड़ी तरीके पर नजर डालेंगे, जो बिल्कुल अनोखा और अलग है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
The salesman who came to sell sarees to the women of the street used such a trick goes viral on Internet
गली की औरतों को साड़ी बेचने आए सेल्समैन ने भिड़ाया ऐसा तिकड़म - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोगों में टैलेंट हमेशा से ही कूट-कूट कर भरा रहा है। बस अब इसे दिखाने का क्षेत्र काफी बड़ा हो गया है। आज सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई अपने टैलेंट की पेशकश कर रहा है और उसी के जरिए कमाई भी कर रहा है। हालांकि, कई बार रील्स स्क्रॉल करते हुए कुछ ऐसे वीडियोज हमारे सामने आ जाते हैं, जिसे देख हमारा दिमाग भी झन्ना जाता है। आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी वायरल खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी तारीफ करते आप बिल्कुल भी नहीं थकेंगे। हम इस खबर में एक सेल्समैन के साड़ी तरीके पर नजर डालेंगे, जो बिल्कुल अनोखा और अलग है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो
किसी भी चीज को बेचने के लिए उसकी अच्छी मार्केटिंग करनी पड़ती है। अगर चीजों का अच्छे से प्रचार-प्रसार किया जाए तो उसे लेने के लिए लोगों की भीड़ जरूर उमड़ती है। फिर चाहे वो दुकान में बिक रही चीज हो या फिर ठेले पर। हालांकि, अभी भी दुकान की तुलना में गलियों में घर-घर जाकर अपना सामान बेचना काफी मुश्किल है। घर की औरतों के साथ अपने सामान की डील करना अभी भी काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हाल ही में, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख आप भी प्रभावित होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन के इस अंदाज के मुरीद हुए लोग
खबर की मानें तो सेल्समैन बड़े ही अनोखे अंदाज में अपनी साड़ियां बेच रहा है। गली की औरतों को अपनी साड़ी चेक कराने के लिए वह लाइटर का भी इस्तेमाल कर रहा है और लाइटर जलाकर साड़ी की क्वालिटी चेक करा रहा है। हालांकि, इन सब में जो सबसे खास बात है, वह यह है कि लाइटर जलाने के बाद भी साड़ी जल नहीं रही है।  वीडियो देखकर हर कोई सेल्समैन की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि सेल्समैन को मॉल में अपनी साड़ियां बेचनी चाहिए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों का मिला ऐसा रिएक्शन
इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है भाई ने आंटी को अपने टेक्निक से इंप्रेस कर दिया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई ने गजब अंदाज में महिलाओं को चूना लगा दिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'बिजनेस चलाने के यह आइडिया सही है। बिना दिमाग का इस्तेमाल किए बिल्कुल भी बिजनेस नहीं चलता है।' कुछ और यूजर्स ने सेल्समैन की साड़ी को फायर प्रूफ ही बता दिया है। बता दें कि यह सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसे अब तक लाखों में व्यूज और हजारों में लाइक्स भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed