{"_id":"67e50a8d30b4299b110ea768","slug":"the-principal-himself-danced-at-the-school-farewell-danced-vigorously-on-the-request-video-goes-viral-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: स्कूल के फेयरवेल में खुद प्रिंसिपल ने ही किया डांस, स्टूडेंट्स की रिक्वेस्ट पर लगाए जोरदार ठुमके","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: स्कूल के फेयरवेल में खुद प्रिंसिपल ने ही किया डांस, स्टूडेंट्स की रिक्वेस्ट पर लगाए जोरदार ठुमके
Thu, 27 Mar 2025 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:56 PM IST
सार
Principal Dance in School Farewell: स्टूडेंट्स पूरी कोशिश करते हैं कि विदाई का हर लम्हा खास बन जाए। कोई गाना गाकर दिल जीतता है, तो कोई डांस कर महफिल लूट लेता है, लेकिन इस बार एक फेयरवेल पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसने न केवल स्टूडेंट्स, बल्कि पूरे सोशल मीडिया को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल का डांस देख लोग हुए हैरान
- फोटो : इंस्टाग्राम @madam_sir_2621
विस्तार
स्कूल और कॉलेज की फेयरवेल पार्टी सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि यादों की वो खूबसूरत किताब होती है, जिसके पन्ने सालों तक ताजगी से भरे रहते हैं। जहां एक तरफ नए सफर की शुरुआत का उत्साह होता है, वहीं अपनों से बिछड़ने का दर्द भी आंखों में छलक आता है। इस दिन स्टूडेंट्स पूरी कोशिश करते हैं कि विदाई का हर लम्हा खास बन जाए। कोई गाना गाकर दिल जीतता है, तो कोई डांस कर महफिल लूट लेता है, लेकिन इस बार एक फेयरवेल पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसने न केवल स्टूडेंट्स, बल्कि पूरे सोशल मीडिया को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
वैसे तो देखा जाता है कि फेयरवेल पार्टी में स्टूडेंट्स ही मस्ती करते हैं, लेकिन इस वीडियो में नजारा ही अलग था। स्टूडेंट्स ने अपने प्रधानाध्यापक यानी प्रिंसिपल को इस कदर मना लिया कि उन्होंने भी मंच पर कदम रख दिया। और फिर शुरू हुआ असली धमाल। जैसे ही हरियाणवी लोकगीत "मेरी सांस के पांच पुतर हैं" गूंजा, प्रिंसिपल साहब ने झिझक छोड़कर अपने जबरदस्त ठुमकों से हर किसी को दंग कर दिया। सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए उनके मूव्स इतने शानदार थे कि हर कोई बस देखता ही रह गया। उनका एनर्जी लेवल देखकर स्टूडेंट्स का जोश भी दोगुना हो गया, और देखते ही देखते फेयरवेल पार्टी एक यादगार उत्सव में बदल गई।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह शानदार डांस परफॉर्मेंस जैसे ही कैमरे में कैद हुई, वैसे ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। अब तक इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, और लोग लगातार इसे शेयर कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रियाओं की बौछार हो गई। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे कूल प्रिंसिपल हर स्कूल में होने चाहिए।"दूसरे ने मजाक में कहा, "हमारी प्रिंसिपल तो फेयरवेल को तमाशा समझती थीं।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "इतने मस्त प्रिंसिपल भी होते हैं क्या?"
फेयरवेल को बना दिया सबसे यादगार लम्हा
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने ये साबित कर दिया कि टीचर्स सिर्फ अनुशासन के लिए ही नहीं, बल्कि खुशियां बांटने के लिए भी होते हैं। शिक्षा का असली मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि जिंदगी को खुलकर जीने में भी है। इस शानदार प्रिंसिपल ने अपने डांस से सिर्फ स्टूडेंट्स का दिल ही नहीं जीता, बल्कि यह भी मैसेज दिया है कि जिंदगी में भले ही उतार-चढ़ाव आए, लेकिन व्यक्ति को अपनी मस्ती नहीं छोड़नी चाहिए।