{"_id":"6871f035bd92f50f770316fe","slug":"the-person-gave-his-half-printed-cv-for-a-job-said-first-give-me-the-job-then-i-will-tell-you-about-my-ability-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: शख्स ने नौकरी के लिए दिया अपना आधा छपा हुआ CV, बोला- पहले नौकरी दीजिए फिर बताऊंगा काबिलियत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: शख्स ने नौकरी के लिए दिया अपना आधा छपा हुआ CV, बोला- पहले नौकरी दीजिए फिर बताऊंगा काबिलियत
Sat, 12 Jul 2025 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:06 AM IST
सार
Viral Post: यह दिलचस्प रिज्यूमे रेडिट के मशहूर रेडिट पर शेयर किया गया। पोस्ट का टॉपिक था, "तस्वीर में रिज्यूमे का ऊपरी भाग दिखता है, जिसमें उम्मीदवार का आधा चेहरा और एक बेसिक करियर ऑब्जेक्टिव लिखा था, वह व्यक्ति कंपनी के साथ जुड़कर खुद को और बेहतर बनाना चाहता है।
विज्ञापन
वायरल हुआ रिज्यूमे
- फोटो : reddit
विस्तार
नौकरी पाने की होड़ में लोग आजकल ऐसे-ऐसे प्रयोग कर रहे हैं कि देखने वाले दंग रह जाएं। कोई अपने रिज्यूमे को कलरफुल और विजुअली अट्रैक्टिव बनाता है तो कोई शब्दों के दम पर अपनी काबिलियत आसमान तक पहुंचा देता है। लेकिन हाल ही में एक कैंडिडेट ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। इस शख्स ने अपना रिज्यूमे आधा ही प्रिंट करवाया और खाली हिस्से में एक लाइन जोड़ दी। मतलब साफ है, "मुझे नौकरी दीजिए, तभी आप जान पाएंगे कि मैं असल में क्या-क्या कर सकता हूं।" यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यह दिलचस्प रिज्यूमे रेडिट पर शेयर किया गया। पोस्ट का टॉपिक था, "तस्वीर में रिज्यूमे का ऊपरी भाग दिखता है, जिसमें उम्मीदवार का आधा चेहरा और एक बेसिक करियर ऑब्जेक्टिव लिखा था, वह व्यक्ति कंपनी के साथ जुड़कर खुद को और बेहतर बनाना चाहता है। लेकिन असली ट्विस्ट आता है इसके बाद क्योंकि रिज्यूमे का बाकी पन्ना पूरी तरह खाली था। न कोई शैक्षणिक योग्यता, न कोई अनुभव, न ही कोई स्किल की जानकारी। बस बीच में एक ही लाइन, "मुझे नौकरी दीजिए, तभी आप जान पाएंगे कि मैं असल में क्या-क्या कर सकता हूं।"
विज्ञापन
पोस्ट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
ये जानबूझकर किया गया स्टंट था या किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा, इसका खुलासा तो नहीं हुआ, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रेडिट पर यूजर्स ने इसे देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने लिखा, “ये तो वैसा ही है जैसे कोई आपको एक लूट बॉक्स भेजे, जिसमें 0.01% चांस हो कि आपको नौकरी मिल जाए।” एक और ने मजाक उड़ाया, “लगता है प्रिंटर ने बीच में ही हड़ताल कर दी और बाकी पेज के लिए भुगतान मांग लिया।” हालांकि कुछ लोगों ने इसे मजाक में लिया, लेकिन कई ऐसे भी थे जिन्होंने इसकी क्रिएटिविटी की सराहना की।
विज्ञापन
लोगों ने दी अपनी राय
एक यूजर ने कहा, “ये अब तक का सबसे यूनिक और दिलचस्प तरीका है। अगर मैं रिक्रूटर होता तो मैं इसे जरूर इंटरव्यू के लिए बुलाता, भले ही सिर्फ बातचीत के लिए ही सही।” वहीं किसी ने यह भी कहा कि “भले ही यह रिज्यूमे किसी एआई-सिस्टम में छंटनी के वक्त फेल हो जाए, लेकिन किसी इंसान की नजर में जरूर टिकेगा।”
कुछ लोगों ने बताया फोटोशॉप
कुछ लोगों ने इसे फोटोशॉप का कमाल माना तो कुछ ने इसे एक मजेदार मीम या जानबूझकर बनाया गया सैटायर बताया। लेकिन इतना तय है कि इस आधे-अधूरे लेकिन जोरदार रिज्यूमे ने इंटरनेट पर एक अलग ही पहचान बना ली है। यह दिखा गया कि कभी-कभी अलग हटकर सोचने से आप भीड़ से बिल्कुल अलग दिख सकते हैं।