Viral Video: पार्लर वाली ने दुल्हन को मेकअप से पूरी तरह बदल दिया, लोग बोले- इनको नरक में भी जगह नहीं मिलेगी
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक महिला को एक ब्यूटी पार्लर में बैठे हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दूसरी महिला, जो शायद ब्यूटीशियन है और वीडियो भी बना रही है, उससे पूछती है कि वह कैसा मेकअप चाहती है। फिर वह खुद ही कहती है कि आज वह उसका मेकअप कुछ खास तरह से करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के समय में जैसे स्मार्टफोन का उपयोग हर इंसान की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, उसी तरह सोशल मीडिया भी लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। अब तो बच्चे भी सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रख चुके हैं और वहां अपना काफी वक्त बिताते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट्स देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ इतने अलग या चौंकाने वाले होते हैं कि वे अचानक वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक महिला को एक ब्यूटी पार्लर में बैठे हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दूसरी महिला, जो शायद ब्यूटीशियन है और वीडियो भी बना रही है, उससे पूछती है कि वह कैसा मेकअप चाहती है। फिर वह खुद ही कहती है कि आज वह उसका मेकअप कुछ खास तरह से करेगी। इसके बाद मेकअप का प्रोसेस शुरू होता है और थोड़ी ही देर में महिला के लुक में जबर्दस्त बदलाव नजर आता है। मेकअप के बाद महिला का चेहरा इतना बदला हुआ दिखता है कि वीडियो को देखने वाले लोग हैरान रह जाते हैं और इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल ‘top_commentts’ से शेयर किया गया है। जब तक यह खबर तैयार की गई। तब तक इस वीडियो को 23 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। वीडियो पर ढेरों लोगों ने मजेदार और तीखे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “ब्यूटी पार्लर वालों के लिए नरक में अलग से जगह बनाई जाएगी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मर्द जात का श्राप लगेगा तुम पर।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “ऐसे मेकअप करने वाली को तो नर्क भी नहीं अपनाएगा।” एक यूजर ने चिंता जताते हुए कहा, “अब दूल्हे की हालत पर तरस आ रहा है।” वहीं किसी ने लिखा, “भगवान भी तुम्हें माफ नहीं करेंगे।” और एक और यूजर ने कमेंट किया, “पाप लगेगा ऐसे मेकअप करने वालों को।”
हर वायरल कंटेंट पर देते हैं यूजर्स प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कोई भी चीज किस वक्त ट्रेंडिंग हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसके साथ ही यह भी दिखता है कि इंटरनेट यूजर्स हर वायरल कंटेंट पर कैसे तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं, कभी हंसी-मजाक में तो कभी तंज के साथ।