फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The man caught the jaw of the dangerous anaconda with his hands the snake attacked again Video goes Viral

Viral Video: शख्स ने हाथों से ही पकड़ लिया खतरनाक एनाकोंडा का जबड़ा, सांप ने फिर किया हमला, कांप जाएगी रूह

Fri, 18 Jul 2025 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Jul 2025 10:27 AM IST
सार

Viral Video: ऐसा ही एक दृश्य इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में एक व्यक्ति को देखा जा सकता है जो बिना किसी सुरक्षा साधन के अपने हाथों से एक विशाल हरे एनाकोंडा को पकड़ रहा है।

विज्ञापन
The man caught the jaw of the dangerous anaconda with his hands the snake attacked again Video goes Viral
खाली हाथों से शख्स ने पकड़ा एनाकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @dylan.s.wildlife

विस्तार

धरती पर मौजूद सबसे खतरनाक जीवों में एनाकोंडा और किंग कोबरा का नाम आगे है। इनका जहर इतना घातक होता है कि जंगल में यदि इनका सामना हो जाए तो दिलेर व्यक्ति भी डर के मारे पीछे हट जाता है। इनके डर का आलम ऐसा है कि कई बार लोग सिर्फ नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इन बेहद खतरनाक और विशाल सांपों से बेखौफ होकर आमने-सामने टकरा जाते हैं। ऐसे पल देखने वालों को चौंका देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक दृश्य इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में एक व्यक्ति को देखा जा सकता है जो बिना किसी सुरक्षा साधन के अपने हाथों से एक विशाल हरे एनाकोंडा को पकड़ रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जिसमें एक आदमी दलदली इलाके में बैठा है और अचानक वह पानी में हाथ डालकर भारी-भरकम सांप को खींचकर बाहर निकाल लेता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dylan Joseph Singer (@dylan.s.wildlife)

विज्ञापन
विज्ञापन



शख्स ने हाथों से ही पकड़ लिया एनाकोंडा
चौंकाने वाली बात यह है कि वह पानी इतना गंदा और कीचड़ से भरा है कि सांप को देख पाना मुश्किल है फिर भी उस व्यक्ति ने न केवल उसे ढूंढ़ा बल्कि बेहद सटीक तरीके से उसे पकड़ भी लिया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “जैसे ये कोई आम बात हो। एनाकोंडा को रेस्क्यू किया गया, फिर से उसकी देखरेख की गई और बाद में उसे वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।”


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। यूजर्स इस खतरनाक और रोमांचक वीडियो को देखकर हैरत में हैं। कई लोगों ने जहां इस शख्स की तारीफ की, वहीं कुछ ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। अब तक इस वीडियो को 1.21 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक व्यक्ति ने पूछा, “इतने गंदे पानी में उसे कैसे पता चला कि सांप का सिर कहां है?” एक और यूजर ने डर जाहिर करते हुए लिखा, “ये तो बहुत भयानक है, वो आखिर कर क्या रहा था?” किसी ने सुझाव दिया, “कम से कम सुरक्षा उपकरण तो पहनो, दुर्घटनाएं कभी भी हो सकती हैं।” वहीं एक यूजर ने पूछा, “क्या सांप कैमरे को देख रहा था? ये जानवर समझदार तो हैं, पर क्या ये इंसानों से घुल-मिल सकते हैं?” एक और कमेंट में लिखा गया, “ओह। तो एनाकोंडा ऐसा दिखता है।”

बेहद अलग होता है हरा एनाकोंडा
हरे एनाकोंडा दुनिया के सबसे बड़े और भारी सांपों में से एक होते हैं। इनका रंग जैतून हरा होता है, और शरीर पर गहरे धब्बे होते हैं। इनके किनारों पर भी ऐसे ही धब्बे मौजूद होते हैं, जो अक्सर पीले रंग के बैकग्राउंड में दिखाई देते हैं। यह पैटर्न उन्हें उनके दलदली और घने जंगलों वाले पर्यावरण में छिपने में मदद करता है। ये सांप बिना जहर के होते हैं, लेकिन बेहद शक्तिशाली शिकारी होते हैं। वे अपने शिकार को पहले जबड़ों से पकड़ते हैं और फिर अपने मजबूत शरीर से उसे कस कर जकड़ लेते हैं। धीरे-धीरे ब्लड फ्लो रुकने लगता है और शिकार बेहोश होकर मर जाता है। यही उनकी शिकार करने की शैली है, जो उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed