{"_id":"682575f9357454d5d70e9547","slug":"the-lion-tore-apart-and-ate-the-owner-who-raised-him-the-neighbor-came-to-save-his-life-but-lost-his-life-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: जिस मालिक ने पाला उसी को नोच- नोच कर खा गया शेर, जान बचाने के लिए आया पड़ोसी पर हो चुकी थी मौत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: जिस मालिक ने पाला उसी को नोच- नोच कर खा गया शेर, जान बचाने के लिए आया पड़ोसी पर हो चुकी थी मौत
Thu, 15 May 2025 10:36 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 15 May 2025 10:36 AM IST
सार
Lion Viral News: शेर जैसे जंगली और मांसाहारी जानवरों को पालना गंभीर खतरा बन सकता है और इराक में हाल ही में घटी एक घटना इसका जीवंत उदाहरण है। खबर है कि एक व्यक्ति एक शेर को पालतू जानवर की तरह पास रहा था, लेकिन वह शेर अपने ही मालिक को खा गया।
विज्ञापन
शेर प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
कुत्ते, बिल्लियां, गाय, भैंस और तोते जैसे पालतू जानवर वर्षों से इंसानों के साथ रहते आए हैं। ये जानवर चाहे जितना भी गुस्से में आ जाएं, आमतौर पर अपने मालिक पर जानलेवा हमला नहीं करते। कभी-कभार वे चोट पहुंचा सकते हैं, लेकिन उनके व्यवहार में जान लेने वाली हिंसा दुर्लभ होती है। इसके विपरीत शेर जैसे जंगली और मांसाहारी जानवरों को पालना गंभीर खतरा बन सकता है और इराक में हाल ही में घटी एक घटना इसका जीवंत उदाहरण है। खबर है कि एक व्यक्ति एक शेर को पालतू जानवर की तरह पास रहा था, लेकिन वह शेर अपने ही मालिक को खा गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
हाल ही में, इराक के कुफा शहर में रहने वाले 50 वर्षीय अकील फखर अल-दीन ने एक शेर खरीदा था, जिसे वह पालतू बनाना चाहते थे। उन्होंने इसे अपने घर के बगीचे में रखा, जहां पहले से और भी विदेशी जानवर भी मौजूद थे। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर शेर ने अपना असली स्वभाव दिखाया। एक दिन जब अकील शेर की देखभाल कर रहे थे, उसी दौरान वह जानवर उन पर झपट पड़ा।
विज्ञापन
मालिक को बुरी तरह काटा
रिपोर्टों के मुताबिक, शेर ने अकील पर हमला करते हुए उनकी गर्दन और छाती को बुरी तरह से काट डाला। पड़ोसियों ने जब उनकी चीखें सुनीं तो उनमें से एक व्यक्ति मदद के लिए दौड़ा। उसने अपनी राइफल से सात बार गोली चलाई, जिसके बाद वह शेर को मारने में सफल रहा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अकील की जान जा चुकी थी और शेर ने उनके शरीर का कुछ हिस्सा खा भी लिया था।
विज्ञापन
वीडियो भी तेजी से हो रहा है वायरल
इस दिल दहला देने वाली घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिसमें शेर का मृत शरीर खून से लथपथ घास पर पड़ा दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में एक पिंजरा भी नजर आता है। फुटेज काफी गंभीर है, इसलिए इसे यहां साझा नहीं किया जा रहा है। घटना के बाद इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंचीं और अकील का शव अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि शेर जैसे जंगली जानवरों की प्रकृति अनिश्चित होती है और अगर इनकी देखभाल अनुभवहीन व्यक्ति द्वारा की जाए, तो ये जानलेवा साबित हो सकते हैं। यह घटना एक कड़ा सबक है कि खतरनाक जानवरों को पालना सिर्फ साहस नहीं, समझदारी और सतर्कता भी मांगता है।