{"_id":"68089f744184ebc0340b9f99","slug":"the-groom-was-seen-watching-ipl-at-his-own-wedding-video-goes-viral-on-internet-in-hindi-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अपनी ही शादी में IPL देखते नजर आया दूल्हा, लोग बोले- भाई सट्टा लगाया है क्या?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अपनी ही शादी में IPL देखते नजर आया दूल्हा, लोग बोले- भाई सट्टा लगाया है क्या?
Wed, 23 Apr 2025 02:30 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:30 PM IST
सार
Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक दूल्हा शादी की रस्म के लिए बैठा हुआ दिख रहा है। उसके सामने पूजा की सारी चीजें रखी हुई हैं, लेकिन उसका ध्यान पूजा में नहीं है।
विज्ञापन
शादी के समय आईपीएल देख रहा था दूल्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @desikhabari
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और मजेदार देखने को मिलता है। लोग दिनभर फोटो, वीडियो और अलग-अलग चीजें पोस्ट करते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने अनोखे होते हैं कि वो तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। ऐसे ही एक मजेदार वीडियो की अभी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, कुछ लोग तो अपनी ही किसी हरकत को लेकर अंजाने में भी वायरल हो जाते हैं। लोग गुपचुप कोई काम रहे होते हैं और बिना उनकी जानकारी के कोई छिपकर वीडियो बना रहा होता है। ऐसे में यह वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल होता है तो इस पर खूब हंसते हैं और अपने नाते-रिश्तेदार और दोस्तों में खूब तेजी से साझा करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक दूल्हा शादी की रस्म के लिए बैठा हुआ दिख रहा है। उसके सामने पूजा की सारी चीजें रखी हुई हैं, लेकिन उसका ध्यान पूजा में नहीं है। जब वीडियो बनाने वाले ने कैमरा जूम किया, तो दिखा कि दूल्हा अपने फोन पर IPL मैच देख रहा है। शादी के दिन और शादी के समय भी वह क्रिकेट देखने में इतना मस्त था कि बाकी सब भूल गया। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खूब शेयर हो रहा है ये वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर desikhabari नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "शादी तो होती रहेगी पर IPL नहीं छूटना चाहिए।" इस वीडियो को अब तक बहुत सारे लोग देख चुके हैं और खूब कमेंट भी आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर कर रहे हैं और भारी मात्रा में शेयर कर रहे हैं।
यूजर्स दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग बेहद ही मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई सच्चा क्रिकेट फैन है।" दूसरे ने कहा, "क्रिकेट प्रेमी कहीं भी मैच देख सकते हैं।" एक और यूजर ने मजाक में लिखा, "लगता है सट्टा लगा रखा है।" कई लोगों ने हंसी वाले इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया। एक और यूजर ने लिखा कि ये वीडियो दिखाता है कि क्रिकेट का जुनून लोगों पर कितना हावी रहता है। चाहे शादी ही क्यों न हो, क्रिकेट फैन का ध्यान मैच से हट ही नहीं सकता।

View this post on Instagram