फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom stopped just before tying the mangalsutra then asked this question to the bride Video goes Viral

Viral Video: मंगलसूत्र बांधने से ठीक पहले रुक गया दूल्हा, फिर दुल्हन से पूछा यह सवाल, लड़की के छलके आंसू

Wed, 25 Jun 2025 10:39 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Jun 2025 10:39 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही पंडित दूल्हे को मंगलसूत्र पकड़ाते हैं और रस्म की तैयारी होती है। दूल्हा अचानक रुक जाता है। वह दुल्हन की आंखों में गहराई से देखता है और बेहद ही प्यार से पूछता है, “क्या मैं बांधूं?”

विज्ञापन
The groom stopped just before tying the mangalsutra then asked this question to the bride Video goes Viral
दूल्हे के इस व्यवहार ने जीता लोगों का दिल - फोटो : इंस्टाग्राम@Raju_suba_

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत रहा है। आमतौर पर हिंदू शादियों में मंगलसूत्र बांधने की रस्म काफी खूबसूरती से निभाई जाती है, जिसमें दूल्हा सीधे ही दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाता है। लेकिन इस वीडियो में दूल्हे ने कुछ अलग किया, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही पंडित दूल्हे को मंगलसूत्र पकड़ाते हैं और रस्म की तैयारी होती है। दूल्हा अचानक रुक जाता है। वह दुल्हन की आंखों में गहराई से देखता है और बेहद ही प्यार से पूछता है, “क्या मैं बांधूं?” इस सवाल से दुल्हन कुछ पलों के लिए हैरान हो जाती है फिर उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह मुस्कुराकर सिर हिलाकर सहमति दे देती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj Kumar (@raju_suba_)




लोगों ने की दूल्हे की तारीफ
दूल्हे का यह छोटा-सा कदम इंटरनेट पर एक बड़ी मिसाल बन गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लिप को साझा करते हुए लिख रहे हैं कि यह सीन आज के विवाहों में आपसी सम्मान और सहमति के महत्व को दर्शाता है। वीडियो पर कमेंट्स की भरमार है, जिसमें लोग दूल्हे के इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, “ये बस एक सवाल नहीं था, यह भावनाओं की गहराई और रिश्तों में बराबरी का प्रतीक है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, “इस छोटे से पल ने दिखा दिया कि नई पीढ़ी के रिश्तों में अब अधिकार नहीं, बल्कि सम्मान और बातचीत की भूमिका है।” इस वीडियो ने खासकर युवाओं को प्रभावित किया है, जो अपने पार्टनर के लिए सम्मान को बनाए रखने की कोशिश करते हैं। यह वीडियो समाज में बदलते हुए विवाह संस्कारों की दिशा की ओर भी इशारा करता है, जहां हर रस्म में दोनों पक्षों की भावनाओं को महत्व दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर क्या कहते हैं लोग?
शादी के इस भावुक पल ने यह भी साबित किया है कि प्रेम और साझेदारी सिर्फ रस्मों का पालन नहीं, बल्कि भावनाओं और एक-दूसरे की इच्छा का सम्मान करना भी है। जहां एक ओर भारतीय विवाहों में रस्मों की अहमियत होती है। वहीं, यह वीडियो दिखाता है कि इन रस्मों को निभाने का तरीका भी बदल सकता है और इसमें एक खूबसूरत जुड़ाव और सहमति का भी मिक्सअप होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed