{"_id":"5ebd2c2f8ebc3e90835ddb30","slug":"the-golden-buddha-amazing-story-of-worlds-biggest-gold-statue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोल्डन बुद्धा: दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति, कितनी पुरानी है कोई नहीं जानता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
गोल्डन बुद्धा: दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति, कितनी पुरानी है कोई नहीं जानता
दुनिया के कई देशों में भगवान बुद्ध की मूर्तियां हैं और कुछ तो इतनी पुरानी हैं कि कोई नहीं जानता कि उन्हें कब बनाया गया है और किसने बनाया है। वैसे तो दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में है, जिसे बनाने में 90 साल से ज्यादा का समय लगा था। पत्थर की इस विशालकाय मूर्ति को बनाने की शुरुआत तांग वंश (618-907) के शासनकाल में वर्ष 713 में हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति कहां है? दरअसल, यह मूर्ति भगवान बुद्ध की है, जिसके बारे में कई तरह की हैरान करने वाली कहानियां प्रचलित हैं।
2 of 5
दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति
- फोटो : Social media
भगवान बुद्ध की इस मूर्ति को 'द गोल्डन बुद्धा' कहा जाता है। यह मूर्ति थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के 'वाट ट्रेमिट' मंदिर में स्थित है। 9.8 फीट लंबी इस मूर्ति का वजन करीब 5500 किलोग्राम है। वैसे तो यह प्रतिमा बिकाऊ नहीं है, लेकिन फिर भी सोने के हिसाब से इसकी कीमत का अनुमान 19 अरब रुपये के आसपास लगाया गया था।
3 of 5
दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति
- फोटो : Social media
यह मूर्ति कई सालों तक दुनिया से छुपी रही थी। इसके ढूंढे जाने की कहानी भी बड़ी अजीब है। साल 1954 तक लोगों को इसके बारे में नहीं पता था कि यह मूर्ति पूरी तरह से सोने की है, क्योंकि उस समय मूर्ति के ऊपर प्लास्टर चढ़ाया गया था। जब प्रतिमा को रखने के लिए मंदिर में एक नया भवन बनाया गया और 1955 में इसका स्थानांतरण किया जा रहा था, तब गलती से मूर्ति जमीन पर गिर गई, जिससे उसका प्लास्टर उखड़ गया और उसकी हकीकत लोगों के सामने आ गई। बाद में इस मूर्ति को रखने के लिए वाट ट्रेमिट मंदिर में एक बड़े से भवन निर्माण कराया गया और वहां भगवान बुद्ध की सोने की मूर्ति को स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भगवान बुद्ध की प्रतिमा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कहते हैं कि सोने की इस मूर्ति पर प्लास्टर इसलिए चढ़ाया गया था, ताकि इसे चोरी होने से बचाया जा सके। ऐसा माना जाता है कि 1767 में बर्मा के आक्रमणकारियों द्वारा अयुथ्या राज्य के विनाश से पहले मूर्ति पर प्लास्टर करने का काम पूरा हुआ होगा।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति
- फोटो : Social media
वैसे तो यह मूर्ति कब बनी थी, कोई नहीं जानता, लेकिन यह 13वीं-14वीं शताब्दी के सुखोथाई राजवंश शैली में बना है, इसलिए माना जाता है कि यह उसी काल में बना होगा या फिर उसके बाद का भी बना सकता है। प्रतिमा का सिर अंडे के आकार का है, जो सुखोथाई काल में इसके निर्माण का संकेत देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।