फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The girl was sleeping on the bed then a dangerous black snake was seen crawling on her Video Viral

Viral Video: बेड पर सोई हुई थी लड़की, तभी उसके ऊपर रेंगता दिखा काला खतरनाक सांप, परिवार वाले बनाते रहे वीडियो

Thu, 18 Sep 2025 09:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Sep 2025 09:32 AM IST
सार

Viral Video: दरअसल, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपने बिस्तर पर लेटी हुई है, उसके ठीक पास एक काला सांप धीरे-धीरे रेंग रहा है। इतना ही नहीं बच्ची ने तो उसकी पूंछ को भी पकड़कर अपने सीने से लगा रखा है।

विज्ञापन
The girl was sleeping on the bed then a dangerous black snake was seen crawling on her Video Viral
बेड पर लेटी लड़की पर रेंग रहा था सांप - फोटो : इंस्टाग्राम @snakemasterexotics

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ ऐसे कि देखने वाले डर तक जाते हैं। अब हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक छोटी बच्ची के बिस्तर पर खतरनाक सांप रेंगता हुआ दिखाई देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपने बिस्तर पर लेटी हुई है, उसके ठीक पास एक काला सांप धीरे-धीरे रेंग रहा है। इतना ही नहीं बच्ची ने तो उसकी पूंछ को भी पकड़कर अपने सीने से लगा रखा है। हालांकि, आमतौर पर सांप देखकर लोग घबरा जाते हैं, लेकिन इस बच्ची का शांत रहना और सांप को छूना वाकई हैरान कर देने वाला है। वीडियो देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर माता-पिता अपनी बच्ची को इतनी खतरनाक स्थिति में कैसे छोड़ सकते हैं। कई यूजर्स ने गुस्से में सवाल उठाया कि किसी भी कीमत पर एक बच्चे की जान को इस तरह जोखिम में डालना सही नहीं है। कुछ ने इसे माता-पिता की गैरजिम्मेदारी बताया तो कुछ ने कहा कि यह तो बेवकूफी की हद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ariana (@snakemasterexotics)




यह है पूरी कहानी
हालांकि, इस वायरल वीडियो की असली कहानी थोड़ी अलग है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @snakemasterexotics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अकाउंट को देखने से पता चलता है कि यह परिवार सांपों को पालता है, उनके पास सांपों का बड़ा कलेक्शन है और वे एक तरह का म्यूजियम भी चलाते हैं। ऐसे में बच्ची इन जीवों के बीच पली-बढ़ी है, इसलिए उसे सांप से डर नहीं लगता। यही कारण है कि बच्ची को बेफिक्र होकर सांप को छूते देखा जा सकता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को 6 सितंबर को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 5.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग बच्ची की हिम्मत देखकर दंग रह गए तो कुछ ने कहा कि चाहे सांप पालतू ही क्यों न हो, वह खतरनाक ही रहता है। एक यूजर ने लिखा, “सांप का नेचर कभी भी बदल सकता है, वह किसी भी समय नुकसान पहुंचा सकता है।” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, “व्यूज के लिए अपने बच्चे की जान खतरे में डालना बिल्कुल सही नहीं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed