{"_id":"689af6f3b1f871e76b06e8be","slug":"the-girl-was-sleeping-at-the-door-of-the-train-then-suddenly-a-boy-came-and-apply-sindoor-video-viral-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ट्रेन के दरवाजे पर सो रही थी लड़की तभी अचानक से आया लड़का और सिंदूर से भर दी मांग, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ट्रेन के दरवाजे पर सो रही थी लड़की तभी अचानक से आया लड़का और सिंदूर से भर दी मांग, वीडियो वायरल
Tue, 12 Aug 2025 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:41 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की ट्रेन के दरवाजे पर बैठी है। शायद सफर की थकान या नींद की वजह से उसकी आंखें बंद हैं और वह हल्की-हल्की झपकी ले रही है। तभी पास में खड़ा एक लड़का धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ता है।
विज्ञापन
लड़की की मांग में सिंदूर भरता दिखा लड़का
- फोटो : इंस्टाग्राम @patnamemes_
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन अजीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की ट्रेन के दरवाजे पर बैठी झपकी ले रही है और तभी एक युवक मौका पाकर उसकी मांग में चुपके से सिंदूर भर देता है। यह नजारा देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की ट्रेन के दरवाजे पर बैठी है। शायद सफर की थकान या नींद की वजह से उसकी आंखें बंद हैं और वह हल्की-हल्की झपकी ले रही है। तभी पास में खड़ा एक लड़का धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ता है। उसके हाथ में सिंदूर की डिब्बी होती है। वह लड़की के करीब जाकर बिना कुछ कहे उसकी मांग में सिंदूर लगा देता है और फिर तुरंत वहां से भाग जाता है। यह सब इतनी जल्दी होता है कि लड़की को समझने का भी समय नहीं मिलता।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है लड़का
बताया जा रहा है कि यह घटना बिहार के भागलपुर जंक्शन की है। वीडियो में पीछे प्लेटफॉर्म पर लगी पट्टिका पर साफ-साफ "भागलपुर जंक्शन" लिखा हुआ नजर आता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @patnamemes__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग लाइक व शेयर कर चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि "कहीं ये करते दिख जाऊं तो हैरान मत होना।"
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो गजब का मोमेंट है, भाई" तो दूसरे ने मजाक में कहा, "सिंदूर लगाकर भाग गया, अब शादी का इंतजार है।" वहीं कुछ लोगों ने इसे फनी मानते हुए मजा लिया, तो कुछ ने कहा कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड हो सकता है और इसकी सच्चाई पर सवाल उठाए। भारतीय संस्कृति में सिंदूर का बहुत खास महत्व है। यह शादीशुदा महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है। वैसे तो यह शादी के बाद ही लगाया जाता है, लेकिन इस युवक ने बिना शादी किए ही लड़की की मांग भर दी। इसी वजह से यह वीडियो और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं अक्सर वायरल हो जाती हैं क्योंकि इनमें नयापन और मजाकिया अंदाज दोनों मिलते हैं। कई बार ये असली होती हैं, तो कई बार सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं। असलियत जो भी हो इस वीडियो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है।