फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The girl was playing with her doll then doll did something that scared the girl and she ran away Video Viral

Viral Video: अपनी गुड़िया के साथ घर-घर खेल रही थी बच्ची, तभी डॉल ने किया कुछ ऐसा कि घबराकर भागी लड़की

Tue, 26 Aug 2025 10:43 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Aug 2025 10:43 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में बच्ची अपने खिलौनों के साथ "किचन-किचन" खेलती हुई दिखती है। कई बच्चे घर-घर या किचन-किचन का खेल खेलते हैं, उसी तरह यह बच्ची भी अपने खेल को बड़े प्यार से खेल रही थी। खास बात यह रही कि वह अपने इस खेल को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रही थी।

विज्ञापन
The girl was playing with her doll then doll did something that scared the girl and she ran away Video Viral
डॉल ने की ऐसी हरकत कि डर गई बच्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @devilgazing

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी। कहते हैं कि इंटरनेट पर रोजाना हजारों वीडियो आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और लंबे समय तक चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बच्ची अपनी गुड़िया और खिलौनों के साथ खेल रही थी। सबकुछ पहले तो बिल्कुल सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि इस मासूम बच्ची के साथ-साथ वीडियो देखने वालों की भी सांसें अटक गईं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में बच्ची अपने खिलौनों के साथ "किचन-किचन" खेलती हुई दिखती है। कई बच्चे घर-घर या किचन-किचन का खेल खेलते हैं, उसी तरह यह बच्ची भी अपने खेल को बड़े प्यार से खेल रही थी। खास बात यह रही कि वह अपने इस खेल को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रही थी। शायद उसने सोचा होगा कि बाद में यह वीडियो देखकर मजा आएगा या परिवार के साथ शेयर करेगी। लेकिन कैमरे में जो कुछ कैद हुआ, उसने माहौल को पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन


https://www.instagram.com/reel/DNN2VxYP-El/?utm_source=ig_web_copy_link
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉल ने की ऐसी हरकत कि डर गई बच्ची
बच्ची के पीछे एक डॉल रखी हुई थी। पहले तो सब ठीक लग रहा था, लेकिन अचानक वह डॉल अपने हाथ से पास रखा पानी का गिलास गिरा देती है। बच्ची ने तुरंत पीछे मुड़कर देखा। हालांकि उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया और मानो अनदेखा कर दिया। लेकिन यही लम्हा डरावनी कहानी की शुरुआत थी। कुछ ही देर बाद जब बच्ची कैमरे की ओर देख रही थी और अपनी चीजें दिखा रही थी, तभी डॉल ने फिर हरकत की। इस बार डॉल ने हवा में अपना हाथ उठा लिया। यह देखकर बच्ची का चेहरा डर से सख्त हो गया और बिना देर किए वह वहां से भाग गई। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर इस पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @devilgazing पर शेयर किया गया है। पेज की ओर से यह दावा भी किया गया है कि वीडियो में किसी तरह की एडिटिंग नहीं की गई है। यानी जो कुछ दिख रहा है, वह असली है। हालांकि इंटरनेट पर लोग हमेशा ऐसे दावों को लेकर बंट जाते हैं। कोई मान लेता है, तो कोई मजाक बना देता है। वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "गुड़िया बच्ची से बात करना चाहती थी, लेकिन बच्ची डरकर क्यों भाग गई?" दूसरे ने कहा, "यह सब धागे से किया गया है, साफ नजर आ रहा है।" वहीं एक और ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "अब तो यह बच्ची कभी भी गुड़िया से खेलने की हिम्मत नहीं करेगी।" कुछ लोगों ने इसे नकली मानने से इनकार कर दिया। एक यूजर का कहना था, "यह स्क्रिप्टेड नहीं लग रहा और न ही इसमें धागे का इस्तेमाल है।" कुछ ने इसे हॉरर फिल्मों से जोड़कर "एनाबेल रिटर्न्स" कहा, जबकि बाकियों का मानना था कि यह बैटरी से चलने वाली डॉल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed