{"_id":"6870bf988812138832051ff0","slug":"the-girl-was-joking-with-a-biker-going-on-the-road-dressed-as-a-ghost-video-goes-viral-on-internet-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: भूतनी बनकर सड़क पर जा रहे बाइक वाले से मजाक कर रही थी लड़की, मांगी लिफ्ट, फिर अचानक हुआ ऐसा...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: भूतनी बनकर सड़क पर जा रहे बाइक वाले से मजाक कर रही थी लड़की, मांगी लिफ्ट, फिर अचानक हुआ ऐसा...
Fri, 11 Jul 2025 02:50 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:50 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत एक सुनसान सड़क से होती है, जहां रात के समय एक लड़की खड़ी नजर आती है। वह वहां से गुजरने वाले लोगों से लिफ्ट मांगती है। तभी एक लड़का बाइक से आता है और लड़की के पास रुकता है।
विज्ञापन
लड़की ने किया लड़के के साथ प्रैंक
- फोटो : इंस्टाग्राम @angelrai07
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रैंक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़की खुद को भूत बताकर लोगों को डराने की कोशिश करती है, लेकिन आखिर में उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वह खुद डर जाती है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और हजारों लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक सुनसान सड़क से होती है, जहां रात के समय एक लड़की खड़ी नजर आती है। वह वहां से गुजरने वाले लोगों से लिफ्ट मांगती है। तभी एक लड़का बाइक से आता है और लड़की के पास रुकता है। लड़की उसे डराने के इरादे से कहती है, "मैं एक भूत हूं और अभी गायब हो जाऊंगी।" लड़की का चेहरा और अंदाज ऐसा होता है कि वह सामने वाले को डरा दे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
लड़की ने शख्स के साथ किया मजेदार प्रैंक
लेकिन इस कहानी में असली मजा तब आता है, जब बाइक सवार युवक बिना डरे मुस्कराता है और फिर कुछ ही पलों में वह खुद अचानक गायब हो जाता है। यह देख लड़की के होश उड़ जाते हैं और वह घबरा जाती है। उसका चेहरा देखने लायक होता है। डर, हैरानी और कंफ्यूजन से भरा हुआ। इस ट्विस्ट ने इस प्रैंक को और भी मजेदार बना दिया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @angelrai07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसे अब तक करीब 25 लाख लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। कई लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे फिल्म 'डरना मना है' के एक सीन से जोड़ दिया। कुछ यूजर्स ने लिखा, "नहले पे दहला।" जबकि एक ने हंसी में कहा, "अब तो भूतों की भी इज्जत नहीं रही।" बता दें कि इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें डर और हंसी दोनों एक साथ देखने को मिलते हैं। आमतौर पर प्रैंक वीडियो में कोई एक ही डराने की कोशिश करता है, लेकिन यहां लड़की ने तो डराया, लेकिन खुद ही डर गई। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं।
लोग वीडियो को कर रहे हैं शेयर
लोगों को यह वीडियो इसलिए भी पसंद आया क्योंकि इसमें कोई नेगेटिव बात नहीं है। सिर्फ हंसी-मजाक और मनोरंजन है। सोशल मीडिया पर आजकल तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ ही वीडियो होते हैं जो सबका ध्यान खींच लेते हैं। यह वीडियो उन्हीं में से एक है।