{"_id":"68ce1bf84c480e889d0c099f","slug":"the-girl-was-driving-a-scooter-the-boy-sitting-behind-said-move-away-she-doesnt-know-how-to-drive-video-viral-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लड़की चला रही थी स्कूटी, पीछे बैठे लड़के ने बोला- हट जाओ इसे चलानी नहीं आती, फिर सड़क पर जो हुआ..","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: लड़की चला रही थी स्कूटी, पीछे बैठे लड़के ने बोला- हट जाओ इसे चलानी नहीं आती, फिर सड़क पर जो हुआ..
Sat, 20 Sep 2025 08:44 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 20 Sep 2025 08:44 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी चला रही है और उसके पीछे उसका दोस्त बैठा है। अचानक पीछे बैठा लड़का जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। वह बार-बार चिल्लाकर कहता है, “हट जाओ, इसको चलानी नहीं आती।”
विज्ञापन
लड़के ने लड़की के साथ किया प्रैंक
- फोटो : इंस्टाग्राम @guru_bal
विस्तार
सोशल मीडिया की दुनिया आजकल ऐसी हो गई है कि यहां हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। इनमें से कई वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो एक मजाकिया प्रैंक से जुड़ा है, लेकिन इस प्रैंक ने सड़क पर चलते लोगों को डरा दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी चला रही है और उसके पीछे उसका दोस्त बैठा है। अचानक पीछे बैठा लड़का जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। वह बार-बार चिल्लाकर कहता है, “हट जाओ, इसको चलानी नहीं आती।” शुरुआत में आस-पास खड़े लोगों को लगा कि यह बस मजाक है, लेकिन जब लड़के ने अपनी बात बार-बार दोहरानी शुरू की तो लोग सच में घबरा गए। कई लोग वहां से भागने लगे तो कुछ लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल निकाल लिए ताकि वीडियो रिकॉर्ड कर सकें और बाद में असली हालात पता चल सकें।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
लड़के ने लड़की के साथ कर दिया प्रैंक
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @guru_bal नाम के पेज से शेयर किया गया है। थोड़े ही समय में इस वीडियो ने रिकॉर्ड बना दिया। इसे अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 25 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई, तू कॉमेडी शो में जाना चाहिए।” वहीं कुछ लोग इस हरकत पर गुस्सा भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगली बार ध्यान रखना, कहीं पुलिस पकड़ न ले।”
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस घटना को देखने के बाद लोगों के बीच दो तरह की सोच देखने को मिली। एक तरफ कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के मजाक के रूप में देख रहे हैं और कह रहे हैं कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उनका मानना है कि ऐसे वीडियो तो सिर्फ हंसी-मजाक और मनोरंजन के लिए बनाए जाते हैं। दूसरी तरफ कई लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क पर इस तरह का मजाक करना ठीक नहीं है क्योंकि इससे अफरा-तफरी फैल सकती है और किसी को चोट भी लग सकती है। कई बार लोग घबराहट में गलत कदम उठा लेते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है।