फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The funeral procession of a living man was taken out people sang songs full of mourning Know the story

Viral News: जिंदा आदमी की निकाली गई शव यात्रा, लोगों ने गाए मातम भरे गीत, वजह आपको जरूर कर देगी हैरान

Wed, 06 Aug 2025 03:06 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Aug 2025 03:06 PM IST
सार

Viral News: इस यात्रा में बैंड-बाजे बजाए गए, ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भक्ति गीत बज रहे थे और मातमी ढोल भी बजे। लोग पारंपरिक शोक गीत गाते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गांव की गलियों से गुजरती हुई चिंदी बोर स्थान तक पहुंची।

विज्ञापन
The funeral procession of a living man was taken out people sang songs full of mourning Know the story
जिंदा आदमी की निकाली गई शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के तलून गांव में एक ऐसा अनोखा टोटका किया गया, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। यहां बारिश की कमी से परेशान लोगों ने एक जीवित आदमी की शव यात्रा निकाली। यह सब इस उम्मीद में किया गया कि इंद्रदेव खुश होंगे और गांव में बारिश होगी। यह अजीब घटना सोमवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई। गांव के भिलट देव मंदिर से एक शव यात्रा निकाली गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
इस यात्रा में बैंड-बाजे बजाए गए ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भक्ति गीत बज रहे थे और मातमी ढोल भी बजे। लोग शोक गीत गाते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गांव की गलियों से गुजरती हुई चिंदी बोर स्थान तक पहुंची। शुरुआत में जिन लोगों को इसके पीछे की वजह नहीं पता थी, उन्हें लगा कि किसी की मौत हो गई है। वे उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगे। लेकिन जब उन्हें मालूम हुआ कि ये एक जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा है तो वे हैरान रह गए। दरअसल यह सब एक पारंपरिक टोटके का हिस्सा था, जो बारिश के लिए किया गया।
विज्ञापन


इस वजह से जिंदा आदमी की निकाली गई शव यात्रा
गांव में इस साल बहुत कम बारिश हुई है। खेतों में पानी नहीं है, जिससे फसलें सूखने लगी हैं और किसान परेशान हैं। ऐसे में गांववालों ने पुराने तरीकों को अपनाया। मान्यता है कि अगर एक जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा निकाली जाए तो इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और बारिश होती है। जब शव यात्रा चिंदी बोर स्थान पहुंची तो वहां परंपरा के अनुसार एक पुतले को अग्नि दी गई। यह टोटका पूरा होने की निशानी मानी गई। इस अनोखे आयोजन में गांव के कई लोग शामिल हुए, खासकर युवक और बुजुर्ग भी। बाद में लोगों ने उस जिंदा व्यक्ति की लंबी उम्र की भी कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के लिए मांगी जा रही है मन्नतें
सिर्फ इतना ही नहीं गांव में और भी कई धार्मिक उपाय किए जा रहे हैं। कहीं यज्ञ किया जा रहा है, कही मन्नतें मांगी जा रही हैं, कहीं भंडारे और बाग रसोई का आयोजन हो रहा है। मंत्रों का जाप करके भी बारिश के लिए प्रार्थना की जा रही है। इन सब प्रयासों का एक ही मकसद है। गांव में अच्छी बारिश हो और किसानों की फसलें बच सकें। तलून गांव की यह परंपरा और प्रयास भले ही अजीब लगे, लेकिन यह दिखाता है कि जब परेशानी आती है तो लोग एकजुट होकर हर तरीका आजमाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed