फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The driver was playing Ludo with the passenger in the auto Post Goes viral on Internet

Viral Post: ऑटो में सवारी को बैठाकर लूडो खेल रहा था ड्राइवर, बोला- भाई को गेम पूरा करने के लिए 2 मिनट चाहिए

Thu, 22 May 2025 01:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 22 May 2025 01:36 PM IST
सार

Viral Post: यह अनोखा वाकया एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है, जिसने बताया कि उसने एक ऑटो ऑनलाइन बुक किया। जब वह ड्राइवर को ओटीपी बताने के लिए पहुंचा, तो ड्राइवर ने उसे रोक दिया और कहा कि उसे लूडो गेम खत्म करने के लिए 2 मिनट चाहिए।
 

विज्ञापन
The driver was playing Ludo with the passenger in the auto Post Goes viral on Internet
लूडो गेम खेल रहा था ड्राइवर - फोटो : रेडिट

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर हम हैरान भी रह जाते हैं और दूसरी तरफ हमारी हंसी भी नहीं रुकती है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक मजेदार किस्सा खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की लूडो के लिए दीवानगी ने लोगों को चौंका दिया है। आमतौर पर लूडो, सांप-सीढ़ी जैसे गेम्स खाली समय का मनोरंजन माने जाते हैं, लेकिन इस ड्राइवर के लिए यह खेल इतना अहम हो गया कि उसने ग्राहक को इंतजार करने को कह दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यह अनोखा वाकया एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है, जिसने बताया कि उसने एक ऑटो ऑनलाइन बुक किया। जब वह ड्राइवर को ओटीपी बताने के लिए पहुंचा, तो ड्राइवर ने उसे रोक दिया और कहा कि उसे लूडो गेम खत्म करने के लिए 2 मिनट चाहिए।
विज्ञापन




फोकस के साथ गेम खेल रहा ड्राइवर
इस दिलचस्प अनुभव को Fragrant-Food-3757 नाम के यूजर ने रेडिट के पेज पर साझा किया। उसने पोस्ट का टाइटल रखा, "भाई को गेम पूरा करने के लिए 2 मिनट चाहिए थे"। साथ ही एक तस्वीर भी डाली, जिसमें ऑटो चालक पूरे फोकस के साथ अपने फोन में लूडो खेलता नजर आ रहा है। फोटो को जूम करने पर ऐसा लगता है कि खेल शायद दो मिनट से ज्यादा भी खिंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यूजर ने बताया कि जैसे ही वह ड्राइवर को ओटीपी देने जा रहा था, ड्राइवर ने उससे कहा, "भैया 2 मिनट, गेम खत्म कर लूं, फिर चलते हैं।" यह सुनकर यूजर को यह अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करने लायक लगा और उसने इसे रेडिट पर पोस्ट कर दिया। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और अब तक इसे 3 हजार से ज्यादा अपवोट्स और 80 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन में ड्राइवर की चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा , "उसके लिए सबसे जरूरी लूडो है, ग्राहक नहीं।" एक और ने कहा , "शौक बड़ी चीज है।" वहीं किसी ने अंदाजा लगाया कि शायद वह लूडो में पैसों के साथ खेल रहा हो, इसलिए उसे पूरा करना जरूरी समझा।


लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली
सोशल मीडिया पर लोगों का यह मानना है कि यह घटना इस चीज को बताती है कि किस तरह मोबाइल गेम्स आज की जिंदगी में गहराई से घुस चुके हैं और कभी-कभी ये हमारी जिम्मेदारियों पर भी भारी पड़ जाते हैं। ऑटो ड्राइवर की यह हरकत जहां कुछ लोगों को गुस्से में डाल सकती है, वहीं कई इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर ले रहे हैं।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed