फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The dog was messing with the crocodile then the aquatic creature caught him in its jaws Video goes Viral

Viral Video: खुद को हीरो समझ मगरमच्छ से पंगा ले रहा था कुत्ता, तभी पानी के जीव ने जबड़े में दबोचा, फिर हुआ...

Wed, 23 Jul 2025 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Jul 2025 10:22 AM IST
सार

Viral Video: इस क्लिप में शुरुआत होती है एक शख्स से, जो स्टील की रॉड और चिमटे की मदद से एक मगरमच्छ को बाड़े से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा होता है। मगरमच्छ काफी शांत नजर आ रहा होता है और सब कुछ कंट्रोल में लग रहा होता है।

विज्ञापन
The dog was messing with the crocodile then the aquatic creature caught him in its jaws Video goes Viral
मगरमच्छ ने कुत्ते को दबोचा - फोटो : इंस्टाग्राम @foodiechina_

विस्तार

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखते ही आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक की रक्षा के लिए जान पर खेल जाता है। लेकिन उसकी ये बहादुरी उसे महंगी पड़ती है क्योंकि सामने कोई आम दुश्मन नहीं बल्कि पानी का शिकारी मगरमच्छ था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस क्लिप में शुरुआत होती है एक शख्स से, जो स्टील की रॉड और चिमटे की मदद से एक मगरमच्छ को बाड़े से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा होता है। मगरमच्छ काफी शांत नजर आ रहा होता है और सब कुछ कंट्रोल में लग रहा होता है। लेकिन तभी अचानक एक कुत्ता दौड़ता हुआ फ्रेम में आता है। शायद उसे लग रहा होता है कि उसका मालिक खतरे में है और वह बिना कुछ सोचे मगरमच्छ पर झपट पड़ता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 😋foodiechina888🍗 (@foodiechina_)

विज्ञापन
विज्ञापन



मगरमच्छ से भिड़ा कुत्ता
कुत्ता मगरमच्छ पर कभी भौंकता है तो कभी उसकी पूंछ खींचता है। यह पूरा दृश्य देखकर लग रहा होता है कि जैसे वह खुद को सुपरहीरो समझ बैठा है। लेकिन जैसे ही केयरटेकर की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ती है, मगरमच्छ को मौका मिल जाता है और वह अपने सबसे घातक मूव “डेथ रोल” का नमूना पेश करता है। पलक झपकते ही मगरमच्छ कुत्ते का मुंह अपने जबड़ों में दबोच लेता है।


मगरमच्छ के शिकंजे में आ जाता है कुत्ता
मगरमच्छ का जबड़ा किसी लोहे की जंजीर से कम नहीं होता। एक बार जो बंद हुआ, फिर खुलना मुश्किल। कुत्ता दर्द से चिल्लाता है, तड़पता है, लेकिन शिकंजा नहीं छूटता। यह पल हर किसी को सन्न कर देता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @foodiechina_ से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग जहां इसे मजेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ कुत्ते की निडरता की सराहना कर रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, “मगरमच्छ को हल्के में मत लो, वो पानी का थानोस है।” वहीं दूसरे ने मजाक किया, “डोगेश को लगा कि वो सलमान खान है, लेकिन मगरमच्छ ने दिखा दिया कि असली हीरो कौन है।” किसी ने तो यहां तक कह दिया, “एक ही बाइट में सारा जोश निकाल दिया।” इस वीडियो से एक बात तो साफ हो जाती है कि हर मौके पर हीरो बनने की कोशिश नुकसानदायक हो सकती है। खासकर तब जब सामने वाला मगरमच्छ जैसा खतरनाक विलेन हो।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed