फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The crocodile was holding the gorilla in its mouth then the mother came and picked it up and threw it

Viral Video: गोरिल्ला को मुंह में दबोचे हुए था मगरमच्छ, तभी आई मां और उठाकर ऐसा पटका कि उड़ गई धज्जियां

Fri, 29 Aug 2025 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Aug 2025 10:24 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि मगरमच्छ अचानक एक छोटे गोरिल्ला पर हमला कर देता है और उसे अपने जबड़ों में जकड़ लेता है। छोटे गोरिल्ला के लिए यह पल बेहद खतरनाक था क्योंकि मगरमच्छ की पकड़ से निकलना आसान नहीं होता।

विज्ञापन
The crocodile was holding the gorilla in its mouth then the mother came and picked it up and threw it
गोरिल्ला और मगरमच्छ की हुई लड़ाई - फोटो : एक्स@NoorAlamba48520

विस्तार

जंगल की दुनिया में कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर इंसान हैरान रह जाता है। यहां हर पल शिकार और शिकारी के बीच जंग छिड़ी रहती है। मगरमच्छों को वैसे भी धरती के सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है। पानी हो या जमीन, ये हर जगह उतने ही जानलेवा साबित होते हैं। अगर कोई जानवर या इंसान इनके मजबूत जबड़ों में फंस जाए तो उसका बच पाना बेहद मुश्किल होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ और गोरिल्ला के बीच खतरनाक टक्कर देखने को मिलती है। खास बात यह है कि इस लड़ाई की वजह एक बेबी गोरिल्ला है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि मगरमच्छ अचानक एक छोटे गोरिल्ला पर हमला कर देता है और उसे अपने जबड़ों में जकड़ लेता है। छोटे गोरिल्ला के लिए यह पल बेहद खतरनाक था क्योंकि मगरमच्छ की पकड़ से निकलना आसान नहीं होता। लेकिन तभी बड़ा गोरिल्ला अपने बच्चे को बचाने के लिए मैदान में उतरता है। अपने बच्चे की जान खतरे में देखकर वह पूरी ताकत के साथ मगरमच्छ पर टूट पड़ता है। बता दें कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरिल्ला करता है लड़ाई
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोरिल्ला अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए लगातार कोशिश करता है। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वह मगरमच्छ के जबड़ों से बच्चे को आजाद कर लेता है। इसके बाद असली जंग शुरू होती है। गोरिल्ला गुस्से में आकर मगरमच्छ को बुरी तरह दबोच लेता है। कभी उसकी गर्दन पकड़ता है तो कभी उसे जोर से पटक देता है। यह दृश्य इतना डरावना लगता है कि देखने वाले भी सिहर उठते हैं।


बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं माता-पिता
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि चाहे इंसान हो या जानवर, जब बात परिवार और बच्चों की सुरक्षा की आती है तो हर कोई अपनी जान की परवाह किए बिना लड़ पड़ता है। एक मां-बाप अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी खतरे का सामना करने को तैयार हो जाते हैं। यही वजह है कि इस वीडियो को देखकर लोग इसे भावनाओं से जोड़ रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
महज 28 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 10 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और ढेरों कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इंसान हो या जानवर, परिवार की सुरक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लग जाता है।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सच है कि पानी में मगरमच्छ सबसे ताकतवर होता है, लेकिन मां गोरिल्ला की ताकत भी कमाल की होती है।’ हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एआई वीडियो है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed