फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The couples please the cab driver kept driving at high speed Video goes Viral on Internet

Viral Video: 'भैया बच्ची डर गई है गाड़ी रोक दो', कपल की गुहार के बावजूद तेज रफ्तार में दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर

Fri, 15 Aug 2025 02:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 15 Aug 2025 02:23 PM IST
सार

Viral Video: मामला कुछ ऐसा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली के कनॉट प्लेस जाने के लिए एक कपल ने कैब बुक की थी। पीड़ित परिवार में पति, पत्नी और उनकी छोटी बच्ची शामिल थे। कैब जैसे ही हाईवे पर पहुंची, ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।

विज्ञापन
The couples please the cab driver kept driving at high speed Video goes Viral on Internet
रैश ड्राइविंग करता रहा कैब ड्राइवर - फोटो : एक्स@GreaterNoidaW

विस्तार

नोएडा से एक खतरनाक हादसे की खबर सामने आई है, जो रैश ड्राइविंग के खतरे को फिर से याद दिलाती है। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना न सिर्फ चालक के लिए, बल्कि सवारियों और सड़क पर मौजूद बाकी लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। यह घटना दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक कपल और उनकी बच्ची के साथ घटी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला कुछ ऐसा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली के कनॉट प्लेस जाने के लिए एक कपल ने कैब बुक की थी। पीड़ित परिवार में पति, पत्नी और उनकी छोटी बच्ची शामिल थे। कैब जैसे ही हाईवे पर पहुंची, ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। बाद में पता चला कि उसके पास गाड़ी के कागजात नहीं थे और उसे डर था कि कहीं पुलिस पकड़ न ले। इसी डर में वह गाड़ी को और तेज चलाने लगा। कैब में बैठे युवक ने ड्राइवर को कई बार समझाया, “भाई, गाड़ी धीरे चला, बच्चा भी साथ में है और डर रहा है। अगर पुलिस का डर है तो मुझे बता, मैं उनसे बात कर लूंगा। या हमें यहीं उतार दे, हम किराया दे देंगे।” लेकिन ड्राइवर ने एक भी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन




डर के मारे रोने लगी बच्ची
बच्ची डर के मारे रोने लगी तो महिला यात्री ने भी कहा, “भैया, गाड़ी रोक दो, हमें यहां उतार दो।” लेकिन ड्राइवर ने जवाब दिया, “टेंशन मत लो, मैं आपको सुरक्षित पहुंचा दूंगा।” इसके बाद भी उसने गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की। इसी बीच अचानक सामने एक वाहन आ गया और कैब उससे टकरा गई। यह टक्कर पर्थला ब्रिज के पास हुई। हादसे में पति-पत्नी को हल्की चोटें आईं। बच्ची सुरक्षित रही, लेकिन वह इतनी डर गई कि लंबे समय तक सहमी रही।

कैब ड्राइवर ने की रैश ड्राइविंग
पीड़ित का नाम संजय मोहन है, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार ड्राइवर से गाड़ी धीरे चलाने की विनती की थी, लेकिन वह लगातार लापरवाही करता रहा। इसी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दंपति बार-बार ड्राइवर से रफ्तार कम करने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन वह उनकी एक नहीं सुनता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed