फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The brides insistence caused a storm and her family carried her to her in laws house Video goes Viral

Viral Video: विदाई में ड्रामा या हंगामा? दुल्हन की जिद से मचा तूफान, घरवालों ने गोद में उठाकर पहुंचाया ससुराल

Tue, 02 Dec 2025 09:36 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 Dec 2025 09:36 AM IST
सार

Viral Video: असल में ये वीडियो एक शादी के बाद की विदाई का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि दुल्हन को कई लोग उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लड़की बार-बार उछलकर भागने लगती है।

विज्ञापन
The brides insistence caused a storm and her family carried her to her in laws house Video goes Viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं। आम तौर पर विदाई का पल बहुत भावुक होता है, लेकिन इस वीडियो में भावुकता की जगह पूरा का पूरा ड्रामा देखने को मिल रहा है। दुल्हन की जिद और उसका रोना ऐसा है कि पूरा घर सिर पकड़कर बैठ गया है। परिवार वाले समझाने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन दुल्हन किसी भी कीमत पर ससुराल जाने को तैयार नहीं होती। रोना-धोना, मनाना, समझाना कुछ भी काम नहीं आता। ऊपर से मोहल्ले वाले अपने-अपने मोबाइल निकालकर पूरे मामले का लाइव अपडेट देने में लग जाते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और लोग इस पर मीम्स बनाकर मजे ले रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
असल में ये वीडियो एक शादी के बाद की विदाई का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि दुल्हन को कई लोग उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लड़की बार-बार उछलकर भागने लगती है। उसका रोना इतना तेज है कि घर वाले भी समझ नहीं पा रहे कि क्या करें। दुल्हन की बस एक ही जिद रहती है कि वह अपने मायके को छोड़कर ससुराल नहीं जाना चाहती। उसकी चीख-पुकार देख कर कोई भी समझ सकता है कि माहौल कितना अजीब हो गया होगा। बेचारे ससुराल वालों का क्या हाल होगा, यह तो वीडियो देखने वाला हर शख्स खुद ही अंदाजा लगा लेता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sachin Negi (@negi___4115)

विज्ञापन
विज्ञापन



दुल्हन को गोद में उठाकर ससुराल वालों ने कराई विदाई
वीडियो में घर वाले और ससुराल वाले दोनों तरफ के लोग दुल्हन को किसी तरह गाड़ी तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। कोई उसे कंधे पर उठाता है, कोई गोद में पकड़ लेता है, तो कोई उसे शांत कराने की कोशिश करता है। लेकिन लड़की अकेली ही इतने लोगों पर भारी पड़ जाती है। वो बीच-बीच में हाथ-पैर पटक कर जोर-जोर से रोती है और हर बार भागने की कोशिश करती है। दूसरी तरफ परिवार वालों का सिर्फ एक ही फोकस दिखाई देता है कि कैसे भी करके उसे गाड़ी में बैठाया जाए ताकि वह ससुराल रवाना हो सके।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
ये पूरा नजारा इतना नॉर्मल है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते। इसलिए वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। इसे इंस्टाग्राम पर negi___4115 नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं लिखी हैं। एक यूजर ने कहा कि दुल्हन तो बिल्कुल स्कूली बच्चे की तरह रो रही है। किसी ने लिखा कि जब वह पहली बार स्कूल गया था, तब उसका भी यही हाल था। जितनी समझाइश मिली, उतना ज्यादा रोया। एक और यूजर ने मजाक में लिखा कि घर वाले भी परेशान होंगे, तभी तो लड़की को जबर्दस्ती भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed