फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The brides boyfriend came with a bed for free at the farewell leaving the groom devastated Video goes Viral

Viral Video: विदाई में बेड के साथ फ्री में आया दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन, फिर जो हुआ

Fri, 26 Sep 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 Sep 2025 09:55 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि पति जब अपने बेडरूम में जाता है और बेडशीट उठाकर बेड खोलता है तो अंदर उसकी पत्नी का प्रेमी छिपा बैठा मिलता है। अब जरा सोचिए किसी भी पति के लिए ये नजारा कितना चौंकाने वाला होगा।

विज्ञापन
The brides boyfriend came with a bed for free at the farewell leaving the groom devastated Video goes Viral
बेड के साथ फ्री में आया पत्नी का लवर - फोटो : एक्स@sankii_memer

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है। कभी लोग जानबूझकर अजीब हरकतें करते हैं तो कभी अचानक घटित कोई घटना कैमरे में कैद होकर वायरल हो जाती है। इन दिनों भी ऐसा ही एक बड़ा ही चौंकाने वाला वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक पति अपनी ही पत्नी के लवर को बेड के अंदर छिपा हुआ पकड़ लेता है। यकीन मानिए, ये वाकया देखने के बाद कोई भी दंग रह जाएगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि पति जब अपने बेडरूम में जाता है और बेडशीट उठाकर बेड खोलता है तो अंदर उसकी पत्नी का प्रेमी छिपा बैठा मिलता है। अब जरा सोचिए किसी भी पति के लिए ये नजारा कितना चौंकाने वाला होगा। जैसे ही पति ने बेड खोला पूरे राज की पोल खुल गई और कमरे में मौजूद सब लोग सकते में आ गए। खास बात ये रही कि पति अकेला नहीं था, उसके साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे और उनके हाथों में डंडे थे। इस दौरान वहां का माहौल इतना गर्म हो गया कि किसी का भी गुस्सा फट सकता था। हालांकि वीडियो में आगे क्या हुआ ये नहीं दिखाया गया। लेकिन अंदाजा तो हर कोई आसानी से लगा सकता है कि वहां कम से कम हंगामा तो जरूर हुआ होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर ये वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 7.18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग मजाक में ले रहे हैं तो कुछ लोग इसे बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। किसी ने लिखा, "अरे ये तो मेरे बगल वाले गांव का है।" वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए मजाक उड़ाया, "पतला सा डंडा भाई, बेसबॉल बैट लेकर आना चाहिए था, वो भी आयरन वाला।" एक और यूजर ने सवाल उठाया, "जब पहले से लवर था तो शादी क्यों की? अपने घर वालों को मनाना सीखो।"

पति पर तरस खा रहे हैं लोग
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। कोई इसे मनोरंजन की तरह देख रहा है तो किसी के लिए ये शादीशुदा रिश्तों में बढ़ती बेवफाई का एक और सबूत है। और सच कहें तो आजकल ऐसी खबरें आम होती जा रही हैं। कभी पति धोखा देता है तो कभी पत्नी। और अक्सर ऐसे किस्से सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का हिस्सा बन जाते हैं। लोगों के बीच इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई पति की हालत पर तरस खा रहा है तो कोई पत्नी और उसके लवर की हरकतों को गलत बता रहा है। वहीं कुछ यूजर्स बस मजाक-मस्ती में कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट पर बैठे दर्शकों को तो बस मसाला चाहिए होता है और जब उन्हें ऐसा कंटेंट मिल जाए तो वायरल होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed