फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride tells the priest in a crowded mandap leaving everyone stunned Video goes Viral on Internet

Viral Video: 'पापा हैं वो, जब जरूरत होगी मैं जाऊंगी', भरी मंडप में दुल्हन ने पंडित से कही ये बात, हैरान हुए सब

Sat, 18 Oct 2025 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 18 Oct 2025 10:18 AM IST
सार

Viral Video: दरअसल लाल जोड़े में बैठी दुल्हन के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। शादी की रस्में चल रही थीं और पंडितजी विवाह के वचन पढ़ रहे थे। परंपरा के मुताबिक, उन्होंने दुल्हन से कहा कि अब मायका उसका नहीं रहा और वहां आने-जाने के लिए उसे अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
The bride tells the priest in a crowded mandap leaving everyone stunned Video goes Viral on Internet
एक वचन के लिए सबके सामने अड़ी दुल्हन - फोटो : इंस्टाग्राम @sonuricha_makeupandhair_studio

विस्तार

शादी का मौका हर किसी के लिए खास होता है। हंसी-खुशी, गीत-संगीत और ढेर सारे रस्मो-रिवाज के बीच कई बार कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं, जो हमेशा याद रह जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन ने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर पूरा मंडप एक पल के लिए चुप हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल लाल जोड़े में बैठी दुल्हन के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। शादी की रस्में चल रही थीं और पंडितजी विवाह के वचन पढ़ रहे थे। परंपरा के मुताबिक उन्होंने दुल्हन से कहा कि अब मायका उसका नहीं रहा और वहां आने-जाने के लिए उसे अनुमति लेनी होगी। यह सुनते ही दुल्हन ने हल्की सी मुस्कान के साथ जवाब दिया, “वो मेरे पापा हैं, जब जरूरत होगी मैं जाऊंगी। इसके लिए मुझे किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।”
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝗦𝗼𝗻𝘂_𝗥𝗶𝗰𝗵𝗮_𝗠𝗮𝗸𝗲𝘂𝗽_𝗦𝘁𝘂𝗱𝗶𝗼_𝗮𝗻𝗱_𝗔𝗰𝗮𝗱𝗲𝗺𝘆 (@sonuricha_makeupandhair_studio)

विज्ञापन
विज्ञापन



मंडप में सब लोग हो गए खामोश
यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग कुछ सेकंड के लिए खामोश हो गए। फिर माहौल बदल गया किसी ने ताली बजाई, किसी ने मुस्कुराकर दुल्हन की हिम्मत को सलाम किया। दुल्हन ने मजाकिया लहजे में आगे कहा, “चित मेरी, पट भी मेरी।” उसकी यह बात सुनकर मंडप का तनाव कम हो गया और सबके चेहरे पर हंसी आ गई। लेकिन दुल्हन की यह छोटी-सी बात असल में बहुत गहरी सोच को सामने ले आई। समाज में अक्सर बेटियों को समझाया जाता है कि शादी के बाद मायका उनका नहीं रहा और अब ससुराल ही उनका असली घर है। लेकिन इस दुल्हन ने बड़ी सहजता से दिखा दिया कि शादी के बाद भी पिता और बेटी का रिश्ता उतना ही मजबूत रहता है। पिता का घर कभी पराया नहीं होता।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक शादी का दृश्य नहीं है, बल्कि बदलते समाज की तस्वीर है। पहले बेटियों को सिखाया जाता था कि शादी के बाद उनका सब कुछ ससुराल है, मायके से उनका रिश्ता बस यादों तक सीमित है। लेकिन अब लड़कियां खुलकर कह रही हैं कि मायका भी उनका है और वहां जाने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं। दुल्हन का यह जवाब सुनकर कई लोगों ने कहा कि उसने एक बहुत बड़ी बात बहुत सहज अंदाज में कह दी। उसने किसी को ठेस नहीं पहुंचाई, न ही ससुराल वालों को नीचा दिखाया। बस अपने पिता के प्रति अपना प्यार और अधिकार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed