फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride did something as soon as she came in front of the groom the boy was stunned Video goes Viral

Viral Video: दूल्हे के सामने आते ही दुल्हन ने किया ऐसा कांड, लड़का रह गया सन्न, वीडियो वायरल

Thu, 18 Dec 2025 09:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Dec 2025 09:21 AM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में शादी का स्टेज दिखता है, जहां दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं। दूल्हे के सामने आते ही माहौल बदल जाता है और दुल्हन का रिएक्शन सबको चौंका देता है।

विज्ञापन
The bride did something as soon as she came in front of the groom the boy was stunned Video goes Viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा भावुक हो जाता है। कभी दुल्हन डांस करके सबका ध्यान खींच लेती है। तो कभी मेहमानों की कोई हरकत वीडियो को ट्रेंड करा देती है। लेकिन इस बार जो वीडियो लोगों के सामने आया है, उसने शादी के मंच को ही किसी फिल्मी सीन में बदल दिया है। इस वीडियो में शादी, पैसे और बच्चों की फुर्ती का ऐसा मेल देखने को मिला कि लोग हैरान भी हैं और हंसते नहीं थक रहे। यही वजह है कि लोग इसे इंटरनेट का सबसे मजेदार मोमेंट बता रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में शादी का स्टेज साफ नजर आता है। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े होते हैं। जैसे ही दूल्हा दुल्हन के सामने आता है, माहौल अचानक बदल जाता है। दुल्हन का रिएक्शन बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला होता है। वह अचानक बेहद एक्साइटेड और प्रोटेक्टिव अंदाज में दिखती है। बिना कुछ सोचे समझे दुल्हन अपनी कमर में दबा हुआ नोटों का मोटा बंडल निकाल लेती है। इसके बाद जो होता है, वह किसी फिल्म के सीन से कम नहीं लगता।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by CHUTIYAPA (@_.chutiyapa._)

विज्ञापन
विज्ञापन



दुल्हन ने अपनी ही शादी में की ऐसी हरकत
दुल्हन पूरे जोश के साथ नोटों का बंडल दूल्हे की तरफ उछाल देती है। जैसे ही नोट हवा में उड़ते हैं, स्टेज के सामने बैठे बच्चों की नजरें चमक उठती हैं। कुछ ही सेकेंड में बच्चे एक्टिव हो जाते हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि बच्चे नोट लूटने के लिए स्टेज की ओर दौड़ पड़ते हैं। जमीन पर गिरते नोटों को पकड़ने के लिए बच्चों में होड़ मच जाती है। कोई झुककर नोट उठाता है। कोई दौड़ते हुए आगे बढ़ता है। पूरा सीन शादी के माहौल को एकदम अलग रंग दे देता है।


लोगों को पसंद आया दूल्हे का रिएक्शन
इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हे का रिएक्शन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दूल्हा एक पल के लिए पूरी तरह चौंक जाता है। वह पीछे मुड़कर देखता है, जैसे समझ ही नहीं पा रहा हो कि अचानक यह सब कैसे हो गया। वहीं दुल्हन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर खड़ी रहती है। उसके चेहरे पर कोई घबराहट नहीं दिखती। ऐसा लगता है जैसे उसने पहले से ही सब प्लान कर रखा हो और अब अपना मिशन पूरा कर लिया हो।

लोगों ने वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि यह दुल्हन नहीं, सिक्योरिटी गार्ड है। दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि यह प्यार नहीं, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम है। किसी ने लिखा कि बच्चों को शादी में बुलाने का यही असली फायदा होता है। एक और यूजर ने इसे शादी का सबसे एंटरटेनिंग मोमेंट बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed