फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride and grooms unique entrance makes it hard to hold back laughter Video goes Viral on Internet

Viral Video: शादी कम, जंग का मैदान ज्यादा! दूल्हा-दुल्हन की अनोखी एंट्री देख हंसी रोक पाना मुश्किल

Tue, 16 Dec 2025 09:39 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 16 Dec 2025 09:39 AM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में एक बड़े गार्डन में हो रही शादी दिखाई देती है, जहां बीच में खास इवेंट ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन असली रेलवे ट्रैक पर नहीं, बल्कि शादी के लिए बिछी पटरी पर धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आती है।

विज्ञापन
The bride and grooms unique entrance makes it hard to hold back laughter Video goes Viral on Internet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आज के समय में शादियां सिर्फ सात फेरे और पारंपरिक रस्मों तक सीमित नहीं रह गई हैं। अब शादी को एक बड़े और खास इवेंट की तरह प्लान किया जाता है। हर चीज को अलग और हटकर दिखाने की कोशिश होती है। एंट्री से लेकर सजावट तक सब कुछ ऐसा होता है कि लोग उसे वर्षों तक याद रखें। कई बार तो ऐसा लगता है कि शादी कम और कोई फिल्मी शो ज्यादा हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का आयोजन किसी बड़े गार्डन में किया गया है। इस गार्डन के बीचों-बीच एक खास तरह की इवेंट ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन किसी रेलवे स्टेशन या असली ट्रैक पर नहीं, बल्कि शादी के लिए बिछाई गई पटरी पर धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। इस ट्रेन जैसे कंटेनर में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने से आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। यह नजारा कुछ ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो।
विज्ञापन




दूल्हा-दुल्हन की एंट्री ने खींचा ध्यान
इस एंट्री को और भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह बनाती है कि दूल्हा और दुल्हन के हाथों में फायर गन दिखाई दे रही है। दोनों ने इन्हें बिल्कुल फिल्मी अंदाज में पकड़ रखा है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लगता है मानो वे किसी एक्शन मूवी का हिस्सा हों। ऐसा महसूस होता है कि अभी कोई बड़ा सीन होने वाला है। शादी जैसे पवित्र और भावनात्मक मौके पर इस तरह का अंदाज लोगों को चौंका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट पर बना चर्चा का विषय
वीडियो में मौजूद मेहमान इस अनोखी एंट्री को देखकर काफी उत्साहित नजर आते हैं। कुछ लोग तालियां बजाते दिखते हैं तो कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं। साफ है कि इस एंट्री को बहुत सोच-समझकर डिजाइन किया गया था। इसका मकसद शादी को सबसे अलग और यादगार बनाना था। साथ ही यह भी कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो और लोगों के बीच चर्चा का विषय बने।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट lil_dicey_ybz से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में इसे लाइक भी किया जा चुका है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे काफी क्रिएटिव और मजेदार बताया। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी एंट्री पहले कभी नहीं देखी। वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने इस तरह की शादियों पर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि आजकल शादियों में दिखावा ज्यादा हो गया है और असली रस्में पीछे छूटती जा रही हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह शादी कम और किसी युद्ध की तैयारी ज्यादा लग रही है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और खूब मनोरंजन भी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed